एक्सप्लोरर

RCB vs RR Head to Head: राजस्थान-बैंगलोर में बराबरी की रही है टक्कर, जानें आज किसके हाथ लगेगी बाज़ी

RR vs RCB: IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच 27 मुकाबले हुए हैं, इनमें लगभग बराबरी की जीत-हार हुई है.

RR vs RCB Match Prediction: IPL 2023 पॉइंट्स टेबल की नंबर-1 टीम राजस्थान रॉयल्स का सामना आज (23 अप्रैल) छठे पायदान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा. यह दोनों टीमें अब तक 27 बार आमने-सामने हुई हैं, इनमें 12 मैच राजस्थान ने जीते हैं और 13 मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हिस्से आए हैं. दो मैच बेनतीजा भी रहे हैं.

IPL 2022 में यह टीमें तीन बार भिड़ी थीं. इन तीन में पहला मुकाबला तो बैंगलोर के नाम रहा था लेकिन बाद के दो मुकाबले राजस्थान ने जीते थे. पिछले सीजन में राजस्थान ने ही RCB के पहले टाइटल जीतने का सपना तोड़ा था. एलिमिनेटर मैच में राजस्थान ने RCB को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था.

आज के मैच में कौन मारेगा बाज़ी?
आज होने वाले मैच में भी राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. यह टीम चैंपियन की तरह खेल रही है. राजस्थान ने इस सीजन के अपने 6 में से 4 मैच जीते हैं और वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है. इस टीम का नेट रन-रेट भी शानदार है. उधर, RCB की टीम के जीत का मोमेंटम बरकरार नहीं रख पा रही है. उसे एक मैच में जीत मिलती है तो अगले में हार का सामना करना पड़ता है. RCB अब तक इस सीजन में 3 जीत और 3 हार झेल चुकी है.

राजस्थान की बल्लेबाजी में दम, गेंदबाज भी कर रहे कमाल
राजस्थान की टीम पिछले सीजन की तरह ही इस बार भी बेहद संतुलित है. टीम में 9वें नंबर तक दमदार बल्लेबाज मौजूद हैं. बल्लेबाजी में गहराई के चलते हर खिलाड़ी पिच पर आते ही ताबड़तोड़ शॉट जड़ने लगता है. इस टीम के ज्यादातर बल्लेबाज इस सीजन में अपनी फॉर्म दिखा भी चुके हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में भी यह टीम बेहद संतुलित है. स्पिन विभाग में इस टीम के पास अश्विन-चहल की दिग्गज जोड़ी है तो तेज गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और जेसन होल्डर जैसे गेंदबाज लाजवाब प्रदर्शन कर रहे हैं.

RCB की बल्लेबाजी टॉप-3 पर निर्भर
इसके उलट, RCB की टीम में केवल टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज रन बना पा रहे हैं. कोहली, डुप्लेसिस और मैक्सवेल के अलावा अन्य बल्लेबाजों का बल्ला खामोश रहा है. इस टीम की गेंदबाजी औसत रही है. सिराज और हसरंगा अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. लेकिन ओवरऑर इस टीम के बॉलर्स खूब रन लुटा रहे हैं. कुल मिलाकर आज के मैच में राजस्थान की टीम यह मैच जीतते हुए नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें...

Watch: हेनरिक क्लासेन की इस हरकत पर जड्डू को आया जमकर गुस्सा, कुछ इस अंदाज में निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget