एक्सप्लोरर

RR vs RCB Eliminator: आरसीबी को ले डूबा संजू सैमसन का एक फैसला, अगर ये न होता तो हार जाती राजस्थान

RR vs RCB Eliminator IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स की एलिमिनेटर मुकाबले में जीत में संजू सैमसन की अहम भूमिका रही. उनकी रणनीति की काफी कारगर साबित हुई.

RR vs RCB Eliminator IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दिया. संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान इस जीत के साथ आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर में पहुंच गई है. सैमसन ने एलिमिनेटर मैच के लिए खास तरह की रणनीति का इस्तेमाल किया. उनका एक प्लान इतना कारगर रहा कि आरसीबी औंधो मुंह गिर गई. सैमसन की बॉलिंग को लेकर रणनीति सफल रही. अगर सैमसन ने ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल का सही समय पर इस्तेमाल न किया होता तो राजस्थान के हाथ से यह मैच निकल सकता था. 

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. इस दौरान सैमसन ने पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट को सौंपा. उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 2 रन दिए. अगला ओवर संदीप शर्मा लेकर आए. उन्होंने 12 लुटा दिए. सैमसन ने पारी का तीसरा ओवर भी बोल्ट को दिया. उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए. बोल्ट लय में थे. संजू ने उन्हें बॉलिंग से नहीं हटाने का फैसला किया. चौथा ओवर आवेश खान लेकर आए. उन्होंने 17 रन लुटाए. इसके बाद पांचवां ओवर बोल्ट ने किया. उन्होंने इस ओवर में विकेट निकाल लिया. 

सैमसन ने बोल्ट को शुरुआती पांच ओवरों में से तीन ओवर करवाए. उनका यह फैसला कारगर साबित हुआ. बोल्ट ने पारी के पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर फाफ डु प्लेसिस को शिकार बना लिया. डुप्लेसिस 14 गेंदों में 17 रन बनाकर चलते बने.

आरसीबी के लिए डुप्लेसिस के साथ विराट कोहली ओपनिंग करने आए थे. सैमसन ने सही समय पर स्पिनर्स को मौका दे दिया. आरसीबी की पारी का 8वां ओवर युजवेंद्र चहल ने किया. चहल ने ओवर की दूसरी ही गेंद पर कोहली का शिकार कर लिया. कोहली 33 रन बनाकर आउट हुए. राजस्थान के गेंदबाजों ने आरसीबी को 172 रनों के स्कोर पर रोक दिया. यह उसकी जीत में काफी अहम रहा.

राजस्थान ने 19 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. अगर आरसीबी ने 200 रनों तक का आंकड़ा छुआ होता तो राजस्थान की जीत काफी मुश्किल हो जाती है. ऐसा भी हो सकता था कि सैमसन की टीम हार जाती.

यह भी पढ़ें : Watch: IPL ने भी माना RCB के '1% Chance' का लोहा, वीडियो में दिखाई ज़ोरदार वापसी की कहानी

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget