एक्सप्लोरर

IPL 2022: 2 साल से डेब्यू का वेट कर रहे अर्जुन तेंदुलकर, आखिरी लीग मुकाबले में सपना होगा पूरा! रोहित शर्मा ने दिए संकेत

IPL 2022 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस के बाद रोहित शर्मा ने अर्जुन के डेब्यू को लेकर बड़ा संकेत दिया. ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि दिल्ली के खिलाफ वह डेब्यू कर सकते हैं.

Arjun Tendulkar debut: आईपीएल 2022 में जहां नई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है तो वहीं 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब रहा. लीग के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक 13 में से 10 मैच हार चुकी है. मुंबई को सिर्फ 3 ही मुकाबलों में जीत नसीब हुई है. MI को अब IPL 2022 में अपना आखिरी लीग मुकाबला 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है. इस मुकाबले में कुछ युवा खिलाड़ियों का प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. 2 साल से डेब्यू का इंतजार कर रहे अर्जुन तेंदुलकर भी इस मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 

मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस के बाद रोहित शर्मा ने अर्जुन के डेब्यू को लेकर बड़ा संकेत दिया. ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या दिल्ली के खिलाफ अर्जुन डेब्यू कर सकते हैं. टॉस के बाद बातचीत में मुंबई के कप्तान रोहित ने कहा था कि प्लेऑफ में बाहर होने के बाद अब हम लगातार युवा खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं. इससे अगले सीजन हमे सहूलियत रहेगी और हम उन्हें परख भी सकते हैं.

वहीं टॉस के बाद पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपाड़ा ने भी अर्जुन तेंदुलकर को लेकर ट्वीट किया. अपने ट्वीट में आकाश ने कहा, अर्जुन को सीजन का आखिरी मैच खेलना होगा. मुंबई ने टीम में लगभग हर किसी को मौका दिया है… समय के साथ आप उसे भी आजमाएं.

 

बता दें कि आईपीएल 2021 में मुंबई ने अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपये में खरीदा था. 14वें सीजन में उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था. इसके बाद इस सीजन से पहले मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया था. आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई ने 30 लाख रुपये में अर्जुन को खरीदा था. इस सीजन भी अभी तक उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है. चूकिं मुंबई अब प्लेऑफ से बाहर हो गई है ऐसे में आखिरी लीग मुकाबले में अर्जुन को मौका दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें...

IPL 2022: हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया 'फ्यूचर प्लान', कही ये बात

IPL 2022: इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने जमकर लुटाया पैसा, लेकिन बेहद खराब रहा प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget