एक्सप्लोरर

Watch: किसी नए बैट को खेलने से पहले कैसे तैयार करते हैं रोहित? सामने आया दिलचस्प वीडियो

Rohit Sharma IPL 2024: मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स से है. रोहित शर्मा इस मैच के साथ नए बैट के साथ नजर आए.

Rohit Sharma IPL 2024: रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा था. रोहित ने नाबाद 105 रन बनाए थे. हालांकि इसके बावजूद मुंबई इंडियंस जीत नहीं पायी थी. मुंबई का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स से है. रोहित इस मैच के साथ नए बैट के साथ नजर आए. रोहित का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है. इसमें वे अपने नए बैट को तैयार करते हुए नजर आ रहे हैं. रोहित मुंबई और पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले में इस बैट के साथ मैदान पर उतर सकते हैं.

दरअसल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें रोहित अपने बैट को तैयार करते हुए नजर आए हैं. वे पहले बैट पर स्टीकर चिपकाते हैं और इसके बाद प्रोक्टेक्टर भी लगाते हैं. रोहित इसके बाद बैट की ग्रिप अच्छी करने के लिए रबर को ठीक करते हुए नजर आते हैं. जब किसी भी क्रिकेटर के हाथ में नया बैट आता है तो वो मैच में उतरने से पहले आजमाता है. हालांकि यह हर बार हो ऐसा जरूरी भी नहीं है. रोहित भी नए बैट को आजमाते हुए दिखे.

गौरतलब है कि रोहित ने चेन्नई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 63 गेंदों का सामना करते हुए 105 रन बनाए थे. रोहित की इस पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे. हालांकि इसके बावजूद मुंबई को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. रोहित ने इस सीजन में अभी तक 6 मैच खेले हैं. इस दौरान 261 रन बनाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 105 रन रहा.

मुंबई इंडियंस की बात करें तो उसने इस सीजन में 6 मैच खेले हैं और इस दौरान सिर्फ 2 मैच जीते हैं. उसे 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई को शुरुआती तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें : GT vs DC: बारिश की भेंट चढ़ जाएगा दिल्ली-गुजरात का मैच? जानें क्या है अहमदाबाद के मौसम का मिजाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget