एक्सप्लोरर

RCB से जुड़े विराट कोहली, सफेद कार से मारी 'हीरो' जैसी एंट्री; 'विलेन' की तरह बाकी टीमों को दी चेतावनी

IPL 2025 RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली आरसीबी कैंप में जुड़ गए हैं, वह शनिवार को बैंगलोर पहुंचे. स्टाइलिश अंदाज में बैंगलोर पहुंचे कोहली का सीजन से पहले एक बड़ा बयान भी आया.

Virat Kohli Joins RCB Camp for IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए सभी टीमों की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है. RCB टीम 17 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अनबॉक्स इवेंट आयोजित करने जा रही है. इससे पहले टीम में शामिल स्टार प्लेयर विराट कोहली बैंगलोर पहुंच गए हैं. शनिवार को शहर पहुंचे कोहली ने स्टाइलिश अंदाज में कैंप में एंट्री मारी, इसका वीडियो आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया.

वीडियो में आप देख सकते हो कि विराट कोहली ग्रे रंग के ट्रॉउज़र और ब्लू रंग की शर्ट में स्टाइलिश नजर आ रहे हैं. काले रंग का चश्मा लगाए वह जब गाड़ी से उतर रहे हैं तो मानों किसी फिल्म में हीरो की एंट्री हो रही है. कोहली जल्द ही मैदान पर भी नेट प्रैक्टिस शुरू करेंगे. 

विराट कोहली ने IPL 2025 की सभी टीमों को चेताया

आईपीएल सीजन 18 से पहले विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रहे थे, जहां पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 84 रनों की पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. उनका फॉर्म लौटा हुआ नजर आ रहा है, जो आरसीबी के लिए अच्छी खबर है. आईपीएल को लेकर भी कोहली ने अन्य टीमों को अपने बयान से चेतावनी दी है. 

विराट कोहली ने कहा, 'सीजन 18 के लिए जर्सी नंबर 18 तैयार है.' आपको बता दें कि विराट कोहली का जर्सी नंबर 18 है और इस बार आईपीएल का सीजन भी 18वां है.

विराट कोहली आईपीएल करियर

पहले सीजन से RCB के लिए खेल रहे विराट कोहली ने आईपीएल में 252 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 8004 रन हैं. वह आईपीएल इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. आईपीएल में उनके नाम 8 शतक और 55 अर्धशतक हैं, वह इस फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में कप्तानी भी कर चुके हैं. विराट को आरसीबी ने इस सीजन के लिए 21 करोड़ रूपये में रिटेन किया था.

IPL 2025 का पहला मैच खेलेगी आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल में अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ (KKR vs RCB) खेलना है, जो IPL 2025 का भी पहला मैच है. 22 मार्च को खेला जाने वाला ये मैच ईडन गार्डन पर खेला जाएगा. मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget