एक्सप्लोरर

IPL 2022: सिर्फ ऑरेंज कैप नहीं, जोस बटलर ने जीते ये 6 अवॉर्ड, जानिए किस-किस खिताब पर किया कब्जा

Rajasthan Royals के ओपनर जोस बटलर (Jos Buttler) ने इस सीजन सबसे ज्यादा 863 रन बनाए. बटलर को ऑरेंज कैप (Orange Cap) के अलावा 6 और अवॉर्ड मिले.

Jos Buttler Awards: IPL 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टॉस जीतकर पहले बटिंग करने का फैसला किया. लेकिन सैमसन का यह फैसला गलत साबित हुआ.

राजस्थान रॉयल्स (RR) 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 130 रन बना सकी. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने इस लक्ष्य को 18.1 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनर जोस बटलर (Jos Buttler) को ऑरेंज कैप (Orange Cap) मिला, जबकि युजवेन्द्र चहल (Yuzvendra Chahal) को पर्पल कैप मिला.

ऑरेंज कैप के अलावा बटलर को मिले 6 और अवार्ड

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनर जोस बटलर (Jos Buttler) को ऑरेंज कैप (Orange Cap) के अलावा 6 और अवार्ड मिले. जोस बटलर (Jos Buttler) को सबसे ज्यादा छक्के और सबसे ज्यादा चौके लगाने के लिए 10-10 लाख रूपए और ट्रॉफी से नवाजा गया. इसके अलावा पावर प्लेयर ऑफ द सीजन (Player of the Season), प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (Player of the tournament)  और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का अवार्ड मिला. इन सभी अवार्ड्स के लिए जोस बटलर (Jos Buttler) को 10-10 लाख रूपए मिले. ऑरेंज कैप (Orange Cap) मिलने के बाद जोस बटलर (Jos Buttler) काफी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि यह सीजन अपनी टीम के लिए खिताब जीतना चाहता था, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं कर पाया. गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ फाइनल में मिली हार के बाद बेहद निराश हूं.

जोस बटलर को मिले कुल 6 अवार्ड

  • ऑरेंज कैप (10 लाख रुपये और ट्रॉफी)
  • सबसे ज्यादा छक्के (10 लाख रुपये और ट्रॉफी)
  • सबसे ज्यादा चौके (10 लाख रुपये और ट्रॉफी)
  • पावर प्लेयर ऑफ द सीजन (10 लाख रुपये और ट्रॉफी)
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (10 लाख रुपये और ट्रॉफी)
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (10 लाख रुपये और ट्रॉफी)  

जोस बटलर ने इस सीजन बनाए 863 रन

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनर जोस बटलर (Jos Buttler) ने इस सीजन सबसे ज्यादा 863 रन बनाए. लेकिन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ फाइनल मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिताब हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का दूसरी बार आईपीएल (IPL) खिताब जीतने का सपना टूट गया. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने साल 2008 में खिताब अपने नाम किया था. उस टीम के कप्तान आस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न (Shane Warne) थे.

ये भी पढ़ें-

IPL 2022: फाइनल मुकाबला हारने के बाद निराश दिखे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, बताया-कहां हो गई टीम से चूक

IPL 2022 Full Winners List: 'इमर्जिंग प्लेयर' से लेकर 'कैच ऑफ दी सीजन' तक, किसे मिला कौन सा अवॉर्ड और कितनी प्राइज मनी? देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget