एक्सप्लोरर

IPL 2022 Final: राजस्थान रॉयल्स का हौसला बढ़ाएगी 2008 की विजेता टीम, फ्रेंचाइजी ने दिया स्टेडियम आने का न्योता

RR vs GT: IPL 2022 का फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. मुकाबला आज (29 मई) शाम 8 बजे शुरू होगा.

Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने IPL 2022 का फाइनल मुकाबला देखने के लिए अपनी साल 2008 की विजेता टीम (IPL 2008 Winners) को न्योता दिया है. इस टीम के कई खिलाड़ी आज शाम को होने वाले महा मुकाबले को देखने के लिए अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में मौजूद रहेंगे. TOI की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है.

साल 2008 में IPL का पहला सीजन खेला गया था. इसमें शेन वॉर्न (Shane Warne) की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने ट्रॉफी जीती थी. तमाम पूर्वानुमानों को गलत साबित कर राजस्थान ने IPL का पहला खिताब अपने नाम किया था. अब जब इसके 14 साल बाद राजस्थान फिर से IPL फाइनल में पहुंची है तो फ्रेंचाइजी ने इस खास मौके पर अपनी पुरानी विजेता टीम को स्टेडियम में आने के लिए न्योता भेजा है.

इन खिलाड़ियों के आने की है संभावना
मुनफ पटेल, युसूफ पठान, स्वप्निल असनोदकर, दिनेश शालुंके, सिद्धार्थ त्रिवेदी और रविंद्र जडेजा के आने की पूरी-पूरी संभावना है. वहीं शेन वॉटसन, दिमित्री मास्केरेहांस, कामरान अकमल, डेरेन लहमैन और सोहेल तनवीर अलग-अलग कारणों से इस महामुकाबले को देखने नहीं आ पाएंगे. इस दौरान ग्रीम स्मिथ जरूर मौजूद रहेंगे. वह फिलहाल भारत में ही हैं और IPL मैचों में कमेंट्री कर रहे हैं.

'चाहते हैं कि हमारे जश्न में सभी शरीक हो'
रिपोर्ट में राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर के हवाले से कहा गया है, 'हम सब एक परिवार की तरह हैं और हम इस सिद्धांत में यकीन रखते हैं कि एक बार जो रॉयल्स में शामिल हुआ वह हमेशा रॉयल्स का रहेगा. हम चाहते हैं कि हमारे परिवार के सभी सदस्य हमारे जश्न और सफलता में शरीक हो.' इस दौरान भिंडर ने यह भी बताया कि उनकी टीम इस दौरान शेन वॉर्न को बहुत मिस करेगी.

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: 'आपको निराश किया, अगले सीजन पूरा जोर लगा देंगे', RCB फैंस के लिए दिनेश कार्तिक का मैसेज

IPL 2022: 'शेन वॉर्न बहुत खुश होंगे', राजस्थान 14 साल बाद फाइनल में पहुंची तो फैंस इस तरह कर रहे 'फर्स्ट रॉयल्स' को याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget