एक्सप्लोरर

राहुल द्रविड़ ने खोया आपा! राजस्थान की 10वीं हार पर भड़के; बोले- हर बार एक जैसा पैटर्न...

Rajasthan Royals, Rahul Dravid: राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन कई बार जीता हुआ मैच हारी है. टीम को कई बार करीबी हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब के खिलाफ भी राजस्थान 10 रन से मैच हारी.

Rajasthan Royals, Rahul Dravid, IPL 2025: आईपीएल 2025 राजस्थान रॉयल्स के लिए किसी भयावह सपने से कम नहीं गुजरा है. टीम 10 मैच हार चुकी है. हैरानी की बात यह है कि कई बार राजस्थान लगभग जीता हुआ मैच हारी है. रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ भी ऐसा ही हुआ. टीम लगभग जीती हुई बाजी हार गई. इसके बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ काफी गुस्सा दिखे. यहां जानिए राजस्थान की हार के बाद राहुल द्रविड़ ने क्या कुछ कहा. 

पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान की हार के बाद राहुल द्रविड़ ने टीम की कमियों को स्वीकार करते हुए कहा, "सिर्फ बल्लेबाज को दोष देने का कोई मतलब नहीं है. मुझे लगता है कि गेंद के साथ भी हम अच्छा नहीं कर सके. ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगा कि यह 220 रन का विकेट था, यह लगभग 195, 200 रन का विकेट था, और हमने 20 रन अतिरिक्त दिए. अगर हम आंकड़ों पर गौर करें तो हम शायद गेंद से उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. विकेट लेने और रन नियंत्रित करने में हम सफल नहीं हो पाए हैं. हम हर मैच में 200-220 रन का पीछा कर रहे हैं."

द्रविड़ को लगा कि राजस्थान के गेंदबाज और बल्लेबाज मैच में ‘फिनिशिंग टच’ नहीं दे सके जिससे इस सत्र में टीम का प्रदर्शन खराब रहा. द्रविड़ ने आगे कहा, "यह एक मुश्किल काम रहा है. हम करीब पहुंच गए थे, लेकिन हम अपना काम पूरा नहीं कर पाए. यह उन सत्रों में से एक रहा है, जहां आपको हमेशा लगता है कि गेंद के साथ हम शायद 15-20 रन अतिरिक्त दे सकते हैं और फिर आप गेम जीतने के लिए खुद को कुछ अच्छी स्थिति में पाते हैं, लेकिन हम अपना काम पूरा नहीं कर पाए हैं और निचले, निचले-मध्य क्रम में हम बस क्लिक नहीं कर पाए हैं और बड़े शॉट नहीं लगा पाए हैं, जिनकी हमें जरूरत थी."

द्रविड़ ने फिर बताया कि रॉयल्स के युवा खिलाड़ी एक साल बाद कैसे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "वैभव (सूर्यवंशी) बहुत क्रिकेट खेलेंगे जैसे भारत अंडर-19 में. रियान पराग भी बहुत क्रिकेट खेलेंगे, इसलिए मुझे लगता है कि ये सभी खिलाड़ी पूरे साल भारत के लिए बहुत क्रिकेट खेलेंगे जो मुश्किल क्रिकेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट होगा. इसलिए उम्मीद है कि जब वे अगले साल यहां वापस आएंगे तो वे अधिक अनुभवी होंगे. ये बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget