एक्सप्लोरर

PBKS vs MI: कल IPL में हुआ सबसे बड़ा बवाल, मैच हो गया मिस तो जान लें सुबह-सुबह कौन जीता, यहां हर अपडेट मिलेगा

PBKs vs MI Qualifier-2 Highlights: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश के कारण पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस क्वालीफ़ायर मैच देरी से शुरू हुआ, हालांकि ओवर नहीं काटे गए. जानिए मैच में क्या हुआ.

Who won yesterday ipl match pbks vs mi: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1 जून को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस दूसरा क्वालीफ़ायर खेला गया. बारिश के चलते मैच करीब 3 घंटे देरी से शुरू हुआ, हालांकि इसमें ओवर नहीं काटे गए. टॉस समय पर हुआ था और श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए थे. जॉनी बेयरस्टो ने 24 गेंदों में 38 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई. इससे पहले रोहित शर्मा एक जीवनदान मिलने के बाद 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. तिलक वर्मा (44) और सूर्यकुमार यादव (44) ने भी महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या 13 गेंदों में 15 के स्कोर पर तब आउट हो गए जब उनके बल्ले से बड़े हिट की दरकार थी. नमन धीर ने 18 गेंदों में 37 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 पहुंचाने में मदद की.

किस टीम ने जीता दूसरा क्वालीफ़ायर

पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से मुंबई इंडियंस को दूसरे क्वालीफ़ायर में हराया. प्रियांश आर्य (20) से पहले प्रभसिमरन सिंह (6) सस्ते में आोउट हो गए थे. जोश इंग्लिस ने 21 गेंदों में 38 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने धुआंधार बल्लेबाजी की. 

अय्यर ने 41 गेंदों में 8 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया. नेहाल वढेरा ने 29 गेंदों में 48 रन बनाकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 

शशांक सिंह से गुस्सा हुए श्रेयस अय्यर

मैच के बाद दिखा कि अय्यर गुस्से में शशांक से कुछ बोल रहे हैं, दरअसल जब मैच रोमांचक मोड़ पर खड़ा था तब शशांक रन आउट हो गए थे, उन्होंने 3 गेंदों में 2 रन बनाए. बेशक पंजाब जीत के करीब थी लेकिन इस विकेट से मुश्किल भी खड़ी हो सकती थी.

जसप्रीत बुमराह को नहीं मिला कोई विकेट

श्रेयस अय्यर के एक शॉट की खूब चर्चा हो रही है, जो उन्होंने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर खेला. एक परफेक्ट यॉर्कर गेंद को उन्होंने सिर्फ दिशा दिखाई, जो चौके के लिए गई. बुमराह ने 4 ओवरों में 40 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके, ये मुंबई की हार का बड़ा कारण रहा.

ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवरों में 38 रन देकर 1 विकेट लिया. रीस टोप्ले ने 3 ओवरों में 40 रन खर्चे. सबसे महंगे रहे अश्वनी कुमार ने 4 ओवरों में 55 रन लुटाए, हालांकि उनके नाम 2 विकेट रहे. 

कप्तान हार्दिक पांड्या ने 2 ओवर डाले, उन्होंने 19 रन देकर 1 विकेट लिया. मिशेल सेंटनर ने 2 ओवरों में 15 रन ही दिए, उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला.

अय्यर ने रचा इतिहास

अय्यर आईपीएल इतिहास में पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने 3 अलग-अलग टीम को अपनी कप्तानी में आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया है. इससे पहले वह दिल्ली को फाइनल तक पहुंचा चुके हैं, जबकि पिछले साल अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन बनाया था. अब पंजाब का फाइनल मुकाबला आरसीबी के साथ 3 जून को है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget