एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी की जमकर की तारीफ, कहा- अगले सीजन करेंगे मजबूत वापसी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि इस सीजन बेशक हमारी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. लेकिन इसके बावजूद हमारे लिए कई पॉजिटिव्स रहे.

Rohit Sharma On Mumbai Indians: IPL 2022 सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. 5 बार की चैंपियन टीम इस सीजन महज 4 मैचों में जीत दर्ज कर पाई, जबकि 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस सीजन बेशक हमारी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. लेकिन इसके बावजूद कई पॉजिटिव्स रहे. आने वाले दिनों में हमें इसका फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि हम एक परिवार की तरह रहे. टीम के सभी खिलाड़ी ट्रेनिंग के दौरान अपना सौ फीसदी दे रहे थे. मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है. साथ ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में टीम के खिलाड़ियों के बीच तालमेल बहुत शानदार है.

'हमारे पास शानदार युवा खिलाड़ी'

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह सीजन बेशक हमारे सिए अच्छा नहीं रहा, लेकिन आने वाले दिनों में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे. हमारी टीम में शामिल कुछ युवा खिलाड़ी शानदार है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brewis), तिलक वर्मा (Tilak Verma), टिम डेविड (Tim David) और कुमार कार्तिकेय (Kumar Kartikey) जैसे युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये युवा खिलाड़ी आगामी दिनों में जबरदस्त खिलाड़ी बनने जा रहे हैं. इन युवा खिलाड़ियों इस सीजन अपना सौ फीसदी दिया. सभी युवा खिलाड़ी मानसिक रूप से मजबूत हैं और इस खेल के प्रति भूख है. इस सीजन खासकर युवा खिलाड़ियों को सपोर्ट किया और उन्हें अपना गेम खेलने की आजादी दी.

'अगले सीजन मजबूत वापसी करेंगे'

गौरतलब है कि आईपीएल (IPL) 2022 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए अब तक का सबसे खराब सीजन रहा. इस सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 14 मैच खेले, जिनमें 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. जबकि महज 4 मैचों में जीत मिली. आईपीएल (IPL) के सफल कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि इस सीजन हमारी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. लेकिन इसके बावजूद कई पॉजिटिव्स रहे. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अगले सीजन मजबूत वापसी करेगी. बताते चलें कि आईपीएल (IPL) 2022 का खिताब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने अपने नाम किया. अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 7 विकेट से हरा दिया. इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनर जोस बटलर (Jos Buttler) को ऑरेंज कैप (Orange Cap) जबकि स्पिनर युजवेन्द्र चहल (Yuzvendra Chahal) को पर्पल कैप (Purple Cap) दिया गया.

ये भी पढ़ें-

IPL 2022: CSK के पूर्व खिलाड़ी ने युवा क्रिकेटरों को लेकर दी खास सलाह, बोले - 'प्लेयर का 360 डिग्री होना जरूरी'

'Rishabh Pant की कप्तानी देखकर मुझे कई बार अपना सिर खुजलाना पड़ा', जानें किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget