एक्सप्लोरर

Watch: चेन्नई को जीत के लिए 4 गेंद पर बनाने थे 16 रन, धोनी ने कुछ इस तरह बरपा दिया कहर

IPL में गुरुवार रात को खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक था. इस मुकाबले में चेन्नई ने आखिरी गेंद पर मुंबई को हराया.

IPL में गुरुवार रात को हुए मुकाबले में एमएस धोनी की बदौलत चेन्नई को एक रोमांचक जीत हासिल हुई. धोनी ने इस मैच की आखिरी चार गेंदों पर 16 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. धोनी ने यह आतिशी पारी तब खेली जब मैच में मुंबई की जीत लगभग तय हो गई थी. इन चार गेंदों पर धोनी ने मुंबई के जबड़े से जीत छीन ली.

इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे. 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने भी 16 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे. रॉबिन उथप्पा (30) और अंबाती रायडू (40) की समझबूझ भरी पारियों ने टीम की गाड़ी आगे जरूर बढ़ाई लेकिन जरूरी रन रेट बढ़ता गया. एक वक्त चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंद पर 48 रन की दरकार थी और उसके 6 विकेट गिर चुके थे. क्रीज पर धोनी और प्रिटोरियस 2-2 रन बनाकर मौजूद थे. यहीं से इन दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की और टीम को जीत के नजदीक लेकर आए.

मैच के आखिरी ओवर में जब 6 गेंद पर 17 रन की जरूरत थी, तभी प्रिटोरियस (22) अपना विकेट गंवा बैठे. ऐसे में मैच जीताने की पूरी जिम्मेदारी अब धोनी पर थी. चेन्नई को जीत के लिए चार गेंद पर 16 रन बनाने थे और पिच पर धोनी और जयदेव उनादकट आमने-सामने थे. धोनी पहली गेंद पर छक्का, दूसरी पर चौका, तीसरी पर दो रन निकालकर मैच को आखिरी गेंद तक ले गए. आखिरी गेंद पर उन्होंने जोरदार चौका जड़कर जीत चेन्नई की झोली में डाल दी. आखिरी ओवर में धोनी की इस आतिशी पारी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

चेन्नई को मिली दूसरी जीत
धोनी की इस यादगार पारी की बदौलत चेन्नई को इस सीजन की अपनी दूसरी जीत मिली. चेन्नई की टीम अब 7 मैचों में 5 हार और 2 जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. उधर, मुंबई इंडियंस इस हार के साथ ही अपने सातों मैच गंवाकर अंक तालिका में आखिरी स्थान पर काबिज है.

यह भी पढ़ें-

IPL 2022: दमदार टीम के बावजूद क्यों अच्छा खेल नहीं दिखा पा रही पंजाब, कहां हो रही है गलती?

IPL 2022: दिनेश कार्तिक की बैटिंग देख डिविलयर्स के मन में जागी ये इच्छा, पढ़ें विस्फोटक बल्लेबाज के मन की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget