एक्सप्लोरर

IPL में महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड बयां करते उनके खास होने की कहानी, जानिए क्यों हैं वह सबसे सफल कप्तान?

Indian Premier League: आईपीएल में बतौर कप्तान धोनी अब एक टीम के लिए 200 मैचों में कप्तानी करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं, जिसमें उन्होंने यह खास उपलब्धि राजस्थान के खिलाफ मैच में हासिल की.

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में जब भी सफल कप्तानों के बारे में बात की जाएगी तो उसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे पहले आएगा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 अलग-अलग फॉर्मेट में आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान धोनी का आईपीएल में भी वैसा ही जलवा देखने को मिला है. धोनी आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 मैचों में कप्तानी करने पहले कप्तान भी बन गए हैं.

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर होने वाले धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 4 बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया है. धोनी आईपीएल के पहले सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं. धोनी ने अभी तक आईपीएल में 213 मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 125 मैचों में जीत हासिल हुई जबकि सिर्फ 87 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा टॉस के सिक्के की बात की जाए तो 110 मैचों में धोनी उसे भी जीतने में कामयाब हुए हैं जो कई मुकाबलों में काफी अहम साबित होता है.

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में IPL में खेल चुके रॉबिन उथप्पा ने अपने बयान में इस बात को बताया कि धोनी को क्या चीज बाकी कप्तानों से उन्हें अलग बनाती है. उथप्पा ने कहा कि धोनी का आभास काफी मजबूत है और वह इस पर फैसला लेने के साथ पूरी तरह विश्वास भी करते हैं. इसी कारण धोनी बेहद सफल कप्तान हैं. यदि मैं एक अच्छे कप्तान के मैच के दौरान फैसलों को लेकर बात करूं तो वह 10 में 4 या 5 बार सही होते हैं तो धोनी के मामले में यह आपको 8 से 9 बार सही होते मिलेंगे.

4 बार आईपीएल और 2 बार चैंपियंस टी20 लीग विजेता बना चुके CSK को धोनी

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 9 बार आईपीएल में फाइनल तक का सफर तय किया है, जिसमें से टीम ने 4 बार खिताब को अपने नाम किया. इसके अलावा धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने 2 बार चैंपियंस टी20 लीग के खिताब को भी अपने नाम किया है.

अब तक आईपीएल में 238 मैच खेल चुके महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से 39.09 के औसत से 5004 रन बल्ले से देखने को मिले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं. धोनी आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भी पहले स्थान पर हैं.

 

यह भी पढ़ें...

CSK vs RR, IPL 2023: चेन्नई और राजस्थान के मैच से पहले अंजिक्य रहाणे ने किए कई खुलासे, पढ़िए पूरा इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget