एक्सप्लोरर

IPL 2022: रविन्द्र जडेजा ने क्यों छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, धोनी ने किया खुलासा!

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में एमएस धोनी फिर से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान के तौर पर मैदान में उतरे. इससे पहले रविन्द्र जडेजा इस सीजन CSK की कप्तानी कर रहे थे.

MS Dhoni On Ravindra Jadeja: IPL 2022 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 13 रनों से हरा दिया. इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की यह तीसरी जीत है. इस मैच में एमएस धोनी फिर से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान के तौर पर मैदान में उतरे. दरअसल, कप्तान के तौर पर इस सीजन धोनी का यह पहला मैच था. धोनी का फिर से कप्तानी संभालने का फैसला सही साबित हुआ और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की. लेकिन इस मैच के बाद धोनी ने जडेजा को लेकर बड़ा बयान दिया है.

कप्तानी के कारण जडेजा का खेल हुआ खराब- धोनी

सीजन शुरू होने से पहले रविन्द्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का कप्तान बनाया गया था. लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी. जिसके बाद फिर से एमएस धोनी ने कप्तान के तौर अपनी जिम्मेदारी संभाली. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच के बाद धोनी ने कहा कि कप्तानी का असर जडेजा के प्रदर्शन पर हो रहा था. इस वजह से जडेजा अच्छा नहीं कर पा पहे थे. इस वजह से यह फैसला लेना पड़ा. ताकि, जडेजा बिना दबाव के अपना 100 फीसदी दे सके.

धोनी ने आगे कहा कि जब आप कप्तान बनते हैं तो अपनी टीम के अलावा बहुत सारी बातों के साथ साथ खुद के प्रदर्शन पर भी ध्यान देना होता है. लेकिन कप्तान के तौर पर जडेजा अपने दिमाग पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे. उसके दिमाग में कई बातें एक साथ चल रही थी.

कप्तान के तौर पर मानसिक मजबूती बेहद जरूरी- धोनी

धोनी ने कहा कि एक कप्तान के तौर पर मानसिक मजबूती बेहद जरूरी है. अगर आप मानसिक तौर पर मजबूत हैं तो ज्यादा बेहतर कर पाएंगे. एक कप्तान के तौर पर आप हमेशा टीम में ज्यादा योगदान देना चाहते हैं. इसके अलावा आपको यह भी खयाल रखना होता है कि किस खिलाड़ी के साथ मैदान पर उतरेंगे. यहीं नहीं, इसके बाद भी कई सारी बातों का ध्यान रखना होता है.

रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 202 रन बनाए. टीम के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने 99 जबकि कॉन्वे ने नाबाद 85 रनों का योगदान दिया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी हुई. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए टी. नटराजन ने 2 विकेट लिए. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 189 रन बना सकी. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 64 रनों का योगदान दिया.चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुकेश चौधरी ने 4 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए. मिचेल सेंटनर और ड्वेन प्रीटोरियस को 1-1 विकेट मिला.

ये भी पढ़ें-

IPL 2022: CSK की जीत के बाद ऐसी है प्वाइंट्स टेबल, प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

IPL में इन गेंदबाजों ने फेके हैं सबसे ज्यादा मेडन ओवर, जानिए टॉप 5 में कौन कौन शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget