एक्सप्लोरर

KXIP VS RCB: दो दिग्गजों को आउट कर मोहम्मद शमी ने अपने नाम दर्ज कराया ये ख़ास रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी ने ऐसी उपलब्धि हासिल की जो इससे पहले आईपीएल में महज 7 ही गेंदबाज हासिल कर पाए हैं. मोहम्मद शमी विराट और डिविलियर्स को एक ही ओवर में आउट करने वाले आईपीएल के आठवें गेंदबाज बन गए हैं.

आईपीएल के 13वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच गुरुवार को खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. पंजाब की पारी के 18वें ओवर तक मुकाबला एकतरफा हो चुका था लेकिन केएल राहुल की अगुआई में टीम किसी तरह आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करने में सफल रही. इस मैच में जहां बल्लेबाजों ने कमाल किया, वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने ऐसी उपलब्धि हासिल की जो इससे पहले आईपीएल में महज 7 ही गेंदबाज कर पाए हैं.

बैंगलोर ने बढ़ाई उम्मीदें पर जीत न सकी

आपको बता दें कि इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में रन बनाने की रफ्तार में कमी आई. ऐसे में जब विराट और पिछले मैच में 33 गेंदों पर नाबाद 73 रन जड़ने वाले एबी डिविलियर्स क्रीज पर मौजूद थे थे तो प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ गई थी. लेकिन मोहम्मद शमी ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और विराट कोहली व डिविलियर्स को एक ही ओवर में पवेलियन जाना पड़ा. आरसीबी की पारी के 18वें और अपने तीसरे ओवर में शमी ने डिविलियर्स को हुड्डा के हाथों कैच कराया तो विराट का कैच केएल राहुल ने विकेट के पीछे पकड़ा.

शमी ने किया ये कारनामा

इसके साथ ही मोहम्मद शमी विराट और डिविलियर्स को एक ही ओवर में आउट करने वाले आईपीएल के आठवें गेंदबाज बन गए हैं. इसे पहले सात गेंदबाज दु​निया के इन दो बेहतरीन बल्लेबाजों विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को एक ही ओवर में पवेलियन भेजने का करिश्मा कर चुके हैं. पिछले साल श्रेयस गोपाल ने ये कमाल किया था.

इससे पहले जैक्स कैलिस, 2012, धवल कुलकर्णी, 2013, आशीष नेहरा, 2015, क्रुणाल पंड्या, 2016, थिसारा परेरा, 2016, नीतीश राणा, 2018,श्रेयस गोपाल, 2019 और अब मोहम्मद शमी, 2020 ने ये कारनामा कर दिखाया है.

बता दें कि आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए इस मैच को पंजाब की टीम ने 8 विकेट से जीत लिया है.

फॉर्म में लौटे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली, ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

RCB vs KXIP: पंजाब की जीत के बाद क्रिस गेल बोले- यूनिवर्स बॉस बल्लेबाजी कर रहा था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget