एक्सप्लोरर

फॉर्म में लौटे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली, ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से 200 टी-20 क्रिकेट मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं आईपीएल में विराट की फॉर्म वापस आ चुकी है जो टूर्नामेंट के शुरुआत दौर में बेहद खराब थी.

यूएई में इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन चल रहा है. गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शारजाह में टूर्नामेंट का 31वां मैच खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. विराट ने इस मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया और पिछले मैच की ही टीम उतारी. इस मैच में उतरते ही विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. विराट कोहली अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से 200 टी-20 क्रिकेट मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. इस आईपीएल में विराट की फॉर्म वापस आ चुकी है जो टूर्नामेंट के शुरुआत दौर में बेहद खराब थी. उनको और टीम को सपोर्ट करने के लिए यूएई में उनकी पत्नी अनुष्का भी मौजूद हैं. आपको बता दें कि उन्होंने इससे पहले आरसीबी की तरफ से 184 मैच आईपीएल में खेले थे, वहीं 2009 से लेकर 2011 के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी टी-20 लीग में 15 मैच खेले थे. गुरुवार को खेले गए मैच में कप्तान विराट ने पिछले मैच वाली टीम ही उतारी जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किए. उन्होंने मंदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और मुजीब उर रहमान की जगह क्रिस गेल, दीपक हुड्डा और मुरुगन अश्विन को मौका दिया. विराट की आरसीबी टीम ने इस बार पिछले कुछ सीजन की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है. आरसीबी को करना पड़ा हार का सामना इस मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए. जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने दो विकेट खोकर 177 रन बनाए और मैच जीतने के साथ ही 2 अंक अपने नाम कर लिया. क्रिस गेल ने 53, मयंक अग्रवाल ने 45 और केएल राहुल ने 61 रनों की पारी खेली. वहीं, आरसीबी की ओर से कप्तान कोहली ने 48 रनों का योगदान दिया. RCB vs KXIP: पंजाब की जीत के बाद क्रिस गेल बोले- यूनिवर्स बॉस बल्लेबाजी कर रहा था IPL 2020 MI vs KKR: ऐसी हो सकती है मुंबई और कोलकाता की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget