एक्सप्लोरर

MI vs UP: मुंबई इंडियंस ने WPL प्लेऑफ की ओर बढ़ाए कदम, यूपी को 6 विकेट से रौंदा

WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है. हेली मैथ्यूज ने MI के लिए 68 रनों की पारी खेली.

MI vs UP Match Highlights WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ यूपी की टीम वीमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2025) से बाहर होने की कगार पर आ गई है. इस मैच में यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) की टीम ने पहले खेलते हुए 150 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई इंडियंस 9 गेंद शेष रहते यह मैच जीत लिया है. मुंबई के लिए जीत में सबसे बड़ा योगदान हेली मैथ्यूज ने दिया, जिन्होंने 68 रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में 2 विकेट भी चटकाए.

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के करीब

मुंबई इंडियंस के अब 6 मैचों में 4 जीत के बाद 8 अंक हो गए हैं और पॉइंट्स टेबल में यह टीम दूसरे स्थान पर आ गई है. अभी तक केवल दिल्ली कैपिटल्स ने ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है, जो फिलहाल 10 अंकों के साथ टॉप पर काबिज है. इसके बाद अभी मुंबई के 2 मैच बाकी हैं, उनमें से कोई एक मुकाबला जीतकर मुंबई इंडियंस भी प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी. अगर ऐसा हुआ तो मुंबई इंडियंस के लिए यह लगातार तीसरा मौका होगा जब वह प्लेऑफ में पहुंचेगी.

ये रहे मुंबई की जीत के हीरो

सबसे पहले मुंबई इंडियंस की जीत की नींव अमेलिया केर ने रखी. उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट चटकाए. हालांकि हेली मैथ्यूज ने बैट और बॉल, दोनों से योगदान दिया. गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 68 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इस पारी के दौरान मैथ्यूज ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए. MI के लिए बैटिंग में मैथ्यूज के अलावा नैट साइवर-ब्रंट भी चमकीं, जिन्होंने मिडिल ओवरों में 37 रन बनाए. अंतिम ओवरों में अमनजोत कौर ने 12 रन और यास्तिका भाटिया ने 10 रन बनाते हुए मुंबई की जीत सुनिश्चित की.

यह भी पढ़ें:

सुनील छेत्री ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न, वापसी की तारीख आ गई सामने; फुटबॉल में बजेगा भारत का डंका

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धोनी के बाद कप्तानी आसान नहीं', रुतुराज गायकवाड़ पर स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा बयान
'धोनी के बाद कप्तानी आसान नहीं', रुतुराज गायकवाड़ पर स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा बयान
‘अगर मुझसे उलझे…’ महविश के वीडियो में दिखे शिखर धवन, चहल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
‘अगर मुझसे उलझे…’ महविश के वीडियो में दिखे शिखर धवन, चहल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
RR vs LSG मैच की पिच रिपोर्ट, बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे मिलेगा फायदा? जानिए
RR vs LSG मैच की पिच रिपोर्ट, बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे मिलेगा फायदा? जानिए
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा

वीडियोज

Salman Khan ने बताया क्यों नहीं पढ़ते scripts, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल
Salman Khan के lonely post ने बढ़ाई fans की टेंशन, भाईजान बोले “मैं अकेला नहीं, बस me time enjoy करता हूं”
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव
ईरान पर हमले को लेकर पिछे हटे ट्रंप!
वड़ा पाव हुआ कितना महंगा! मुंबईकरों पर महंगाई का नया झटका

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तूफान आने वाला है...', पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद राहुल गांधी की वॉर्निंग, PM मोदी के नॉर्वे दौरे पर किया कमेंट
'तूफान आने वाला है...', पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद राहुल गांधी की वॉर्निंग, PM मोदी के नॉर्वे दौरे पर किया कमेंट
Twisha Sharma Death Case Live: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में समर्थ सिंह के खिलाफ पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस, तलाश में जुटीं टीमें
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में समर्थ सिंह के खिलाफ पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस, तलाश में जुटीं टीमें
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
W,W,W,W,W,W...एक ही ओवर में 6 विकेट, जानिए किस गेंदबाज ने किया 6 गेंद में ऐसा चमत्कार
W,W,W,W,W,W...एक ही ओवर में 6 विकेट, जानिए किस गेंदबाज ने किया 6 गेंद में ऐसा चमत्कार
'प्यार फील नहीं हुआ', सपना चौधरी ने पति वीर साहू संग शादी को लेकर किया शॉकिंग खुलासा
'प्यार फील नहीं हुआ', सपना चौधरी ने पति वीर साहू संग शादी को लेकर किया शॉकिंग खुलासा
Explained: 166 जलाशयों में महज 34.45% पानी, डैम-नदियां सूखीं! 45 डिग्री गर्मी में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
166 जलाशयों में महज 34.45% पानी! 45 डिग्री में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
Male Fertility: सिर्फ मां नहीं, पिता की उम्र और आदतें भी तय करती हैं बच्चे की सेहत, भूलकर भी न करें ये गलती
सिर्फ मां नहीं, पिता की उम्र और आदतें भी तय करती हैं बच्चे की सेहत, भूलकर भी न करें ये गलती
सिंगल चार्ज में 682 KM रेंज, ये हैं भारत की सबसे ज्यादा चलने वाली इलेक्ट्रिक कारें, जानिए डिटेल्स
सिंगल चार्ज में 682 KM रेंज, ये हैं भारत की सबसे ज्यादा चलने वाली इलेक्ट्रिक कारें
Embed widget