एक्सप्लोरर

सुनील छेत्री ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न, वापसी की तारीख आ गई सामने; फुटबॉल में बजेगा भारत का डंका

Sunil Chhetri: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने रिटायरमेंट से यू-टर्न ले लिया है. जानिए उनकी किस दिन वापसी होगी?

Sunil Chhetri Retirement: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने रिटायरमेंट को ठेंगा दिखाते हुए यू-टर्न ले लिया है. भारत का यह दिग्गज एक बार फिर ब्लू जर्सी में खेलता नजर आएगा और उनका अगला टूर्नामेंट एएफसी एशियन कप 2027 क्वालीफायर्स (AFC Asian Cup Qualifiers) टूर्नामेंट होगा. छेत्री ने पिछले वर्ष फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर्स में कुवैत के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेलने के बाद रिटायरमेंट का एलान कर दिया था. भारतीय फुटबॉल टीम के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी साझा की गई है. इस पोस्ट के माध्यम से बताया गया कि छेत्री मार्च महीने में ही अपना अगला मैच खेलते दिखेंगे.

सुनील छेत्री कब खेलेंगे अगला मैच?

एएफसी एशियन कप 2027 क्वालीफायर्स टूर्नामेंट में भारत का अगला मैच 25 मार्च को बांग्लादेश के साथ होगा. यह एशियन कप क्वालीफायर्स में तीसरे राउंड का मैच होगा. तीसरे राउंड में भारत, बांग्लादेश, हॉन्ग-कॉन्ग और सिंगापुर को ग्रुप सी में रखा गया है. 25 मार्च को भारत का मैच बांग्लादेश से होगा, जिसमें सुनील छेत्री वापसी करेंगे.

भारत के लिए सुनील छेत्री का रिकॉर्ड

सुनील छेत्री अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. उनके नाम अभी 94 गोल हैं और विश्व में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में चौथे स्थान पर हैं. इस सूची में उनसे आगे क्रिस्टीयानो रोनाल्डो, लियोनल मेसी और अली देई हैं. पिछले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद छेत्री इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरु एफसी के लिए शानदार प्रदर्शन करते दिखे थे. इस सीजन में उन्होंने 12 गोल दाग दिए हैं और अभी तक सीजन में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं.

पिछले वर्ष रिटायरमेंट लेते समय सुनील छेत्री ने कहा था कि, "मैंने रिटायरमेंट का फैसला शारीरिक फिटनेस की वजह से नहीं लिया था. मैं अब भी फिट हूं, दौड़ सकता हूं, डिफेंड भी कर सकता हूं. मैंने मानसिक आधार पर संन्यास का निर्णय लिया था."

यह भी पढ़ें:

Rohit Sharma को बोला 'फैट', अब सूर्यकुमार यादव ने कर दिया ट्रोलर्स का मुंह बंद; दे डाला बहुत बड़ा बयान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget