एक्सप्लोरर

Mayank Yadav Injury: मयंक यादव का रिटर्न पक्का! इस तारीख को होगा धमाकेदार कमबैक; फिटनेस पर ताजा अपडेट

Mayank Yadav Fitness: IPL 2025 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई है. तेज गेंदबाज मयंक यादव की फिटनेस पर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है.

Mayank Yadav Joins LSG Camp IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL 2025 का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG ने अभी तक खेले 7 मैचों में चार जीत दर्ज की हैं. तेज गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर के अलावा लखनऊ के लिए कोई अन्य गेंदबाज अधिक प्रभावी साबित नहीं हुआ है. इस बीच LSG के लिए अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि मयंक यादव ने लखनऊ टीम के ट्रेनिंग कैम्प को जॉइन कर लिया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि मयंक यादव आगामी शनिवार के दिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें मयंक यादव का होटल में स्वागत किया गया. उन्होंने होटल स्टाफ के सदस्यों को ऑटोग्राफ भी दिया. याद दिला दें कि 22 वर्षीय मयंक कमर की चोट से जूझते रहे हैं और अक्टूबर 2024 के बाद क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आए हैं. इसी चोट के कारण उन्हें पूरा डोमेस्टिक सीजन मिस करना पड़ा, वो तभी से बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सेलेंस में रिकवर कर रहे थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)

कोच जस्टिन लैंगर ने दी थी खुशखबरी

अभी कुछ दिन पहले ही LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने बताया था कि मयंक यादव 90-95 प्रतिशत फिट हो गए हैं और बहुत जल्द लखनऊ टीम के कैम्प को जॉइन करेंगे. अब मयंक के LSG टीम के कैम्प को जॉइन करने से टीम के पेस अटैक को मजबूती मिलेगी.

मयंक यादव ने IPL2024 में सिर्फ चार मैच खेले थे, जहां उन्होंने अपनी घातक स्पीड से क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया था. उन्हें चार में से 2 मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था. अभी शार्दुल ठाकुर, आकाशदीप और आवेश खान लखनऊ टीम में तेज गेंदबाजी का भार संभाल रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

खुद की कंपनी चलाती हैं RJ Mahvash, यूट्यूब से होती है लाखों की कमाई; युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के बारे में जानें सबकुछ

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget