एक्सप्लोरर

स्पीड स्टार मयंक यादव पर रोहित शर्मा ने मारे दो छक्के, फिर ऐसे हो गए आउट; देखें कैसे हुआ 'शिकार'

Mayank Yadav Return: मयंक यादव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वापसी कर ली है. देखिए कैसे उन्होंने रोहित शर्मा को अपने जाल में फंसाकर आउट किया.

Mayank Yadav Rohit Sharma Wicket: मयंक यादव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वापसी कर ली है. सीजन के पहले 9 मैच मिस करने के बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में रिटर्न किया है और आते ही रोहित शर्मा का विकेट झटक डाला है. दरअसल लखनऊ-मुंबई मैच में मयंक की शॉर्ट गेंद को रोहित ने बाउंड्री पार भेज दिया था, लेकिन मयंक ने जल्दी से अपनी गलती में सुधार करते हुए 'हिटमैन' को चकमा दिया और 12 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

मयंक यादव की चतुराई

यह मामला मुंबई इंडियंस की पारी के तीसरे ओवर का है. पहले मयंक अपनी स्पीड के दम पर रोहित को चमका देना चाहते थे. उन्होंने पहली गेंद 141 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से की, मगर रोहित ने इस तेज रफ्तार गेंद पर जबरदस्त सिक्स जड़ दिया. वहीं उससे अगली गेंद पर मयंक ने शॉर्ट बॉल का सहारा लिया, लेकिन 'हिटमैन' पुल शॉट के बादशाह हैं, इसलिए लखनऊ के फील्डर इस गेंद को भी छक्के पर जाते देखते ही रह गए.

मयंक यादव ने उसके बाद अपनी बॉलिंग में सुधार करते हुए ऑफ-स्टंप की लाइन पकड़ी. भारत का स्पीडस्टार 2 डॉट बॉल करने में सफल रहा, लेकिन ओवर की पांचवें गेंद पर उन्होंने 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से स्लोवर गेंद फेंकी, जिस पर रोहित चकमा खा गए और थर्ड-मैन पर खड़े प्रिंस यादव को कैच थमा बैठे. रोहित लगातार 2 मैचों में फिफ्टी लगाकर आ रहे थे, लेकिन LSG के खिलाफ मैच में सिर्फ 12 रन बना पाए.

लगातार 2 पचासे ठोकने के बाद फिर फ्लॉप रोहित

रोहित शर्मा के लिए IPL 2025 की शुरुआत बहुत खराब रही थी. टूर्नामेंट की पहली 6 पारियों में वो सिर्फ 82 रन बना पाए और उनका औसत महज 13.67 का था. इस बीच लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पिछली 2 पारियों में रोहित ने क्रमशः 76 और 70 रनों की दमदार पारी खेली थी. उसके बाद रोहित फिर से फ्लॉप हो गए हैं. IPL 2025 में उन्होंने अभी तक 9 पारियों में 240 रन बना लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

एमएस धोनी जैसे नहीं हैं ऋषभ पंत, IPL 2025 में खुल गई पोल; शर्मनाक है रिजल्ट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह

वीडियोज

ChitraTripathi: परिवारवाद अभिशाप..फिर Nitin Nabin को क्यों चुना अध्यक्ष? | BJP President | UP
ChitraTripathi: Nitin Nabin को लेकर BJP से डिबेट में क्यों भिड़े Sapa प्रवक्ता? | BJP New President
नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाह को किया खारिज, शेयर की नई इंस्टाग्राम स्टोरी
Landlocked States के Export Boost | सरकार का बड़ा Mission | Paisa Live
PPFAS का नया Parag Parikh Large Cap Fund | Safe & Strong Investing Option | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
Embed widget