एक्सप्लोरर

GT vs PBKS: आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के खाने वाले ओडिन स्मिथ पर क्या बोले मयंक अग्रवाल?

IPL में शुक्रवार को हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ओडिन स्मिथ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर फेंका था. उन्हें आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के पड़े थे.

IPL में शुक्रवार रात को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के हिस्से हार आई. पंजाब लगभग यह मैच अपने नाम कर चुकी थी लेकिन राहुल तेवतिया ने ओडिन स्मिथ की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के जड़कर पंजाब के मुंह से जीत छीन ली. इस हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल थोड़े निराश दिखे. हालांकि उन्होंने हाथ आई जीत को गंवाने वाले ओडिन स्मिथ का पूरा-पूरा समर्थन किया.

मयंक ने कहा, 'आखिरी ओवर किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है. हम पूरी तरह से ओडिन के साथ हैं. हम उन्हें 100% सपोर्ट करते हैं. यह बस क्रिकेट का एक खेल हैं. हां यह हार निगल पाना थोड़ा मुश्किल है. पर ठीक है, ऐसा होता है. किसी खिलाड़ी का कोई दिन बुरा रहता है तो रहता है, इसमें चिंता की बात नहीं. हम पूरी तरह से उनके साथ हैं.'

मयंक ने इस हार पर कहा, 'यह एक मुश्किल मैच था लेकिन हमने अच्छी लड़ाई लड़ी. हमने 5-7 रन कम बनाए लेकिन हमने उनकी अच्छी शुरुआत के बावजूद मैच को  अपनी ओर खींच लिया. हम इतने सारे विकेट खोने के बावजूद एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाबी पाई, तो मैं इस बात के लिए खुश हूं. हमने मैदान पर अच्छी लड़ाई लड़ी. अर्शदीप और रबाडा ने बहुत शानदार गेंदबाजी की और हमें मुकाबले में वापस लेकर आए.'

तेवतिया के दो छक्कों ने पंजाब को हराया
मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पंजाब किंग्स की शुरुआत ठीक नहीं रही और कप्तान मयंक अग्रवाल (5) और जॉनी बेयरस्टो (8) 34 रन के कुल योग पर पवेलियन लौट गए. यहां से शिखर (35) और लियाम लिविंगस्टोन (64) ने पारी को संभाला. लिविंगस्टोन ने महज 27 गेंद पर 64 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उनके अलावा जितेश शर्मा (23) और राहुल चाहर (22) ने भी तेजी से रन बनाए. इस तरह पंजाब ने पहले खेलते हुए 189 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में गुजरात टाइटंस शुभमन गिल (96), साईं सुदर्शन (35) और हार्दिक पांड्या (27) की पारियों की बदौलत जीत के नजदीक पहुंची. आखिरी दो गेंदों पर गुजरात को जीत के लिए 12 रन की दरकार थी, जिसे तेवतिया ने दो छक्के लगाकर पूरी कर दी.

यह भी पढ़ें-

डुप्लेसिस ने डेविड विली को सौंपी थी RCB के विक्ट्री सॉन्ग लिखने की जिम्मेदारी, वीडियो में देखें गीत की पूरी मेकिंग

Watch: नील डायमंड का 'स्वीट कैरोलीन' गीत बना LSG का विक्ट्री सॉन्ग, खिलाड़ियों ने पैर थपथपाकर कुछ यूं गाया गाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget