एक्सप्लोरर

IPL 2025: पांच खिलाड़ी और 51 करोड़, देख ली लखनऊ की रिटेंशन लिस्ट तो आप भी कहेंगे 'वाह'

IPL 2025 Retention List: लखनऊ सुपर जायंट्स किन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी, टीम कितने करोड़ रुपये खर्च करेगी और पर्स में उसके पास कितनी रकम बची होगी?

LSG Retention List IPL 2025: अभी तक आईपीएल 2025 के लिए किसी टीम की रिटेंशन लिस्ट जारी नहीं हुई है. मगर लखनऊ सुपर जायंट्स कई कारणों से चर्चा का केंद्र बनी हुई है. एक तरफ केएल राहुल को रिलीज किए जाने की अफवाहें चरम पर हैं, दूसरी ओर निकोलस पूरन पर लखनऊ टीम ने बहुत बड़ा दांव खेलने का फैसला लिया है. उन्हें अगले सीजन LSG की कप्तानी भी मिल सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि लखनऊ टीम 5 खिलाड़ियों पर 51 करोड़ रुपये लुटाने वाली है.

BCCI ने जब रिटेंशन पॉलिसी जारी की तो बताया कि प्रत्येक टीम 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है और एक प्लेयर पर राइट टू मैच कार्ड खेल सकती है. कोई टीम रिटेन और RTM कार्ड के जरिए खरीदने वाले खिलाड़ियों की संख्या में बदलाव कर सकती है, लेकिन दोनों का जोड़ अधिकतम 6 होना चाहिए. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार LSG निकोलस पूरन को 21 करोड़ रुपये की सैलरी दे सकती है.

रेव स्पोर्ट्ज अनुसार निकोलस पूरन को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया जा सकता है. उनके अलावा मयंक यादव और रवि बिश्नोई, दोनों को 11-11 करोड़ रुपये में रिटेन किया जा सकता है. वहीं मोहसिन खान और आयुष बदोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया जा सकता है. अनकैप्ड प्लेयर की अधिकतम सैलरी 4 करोड़ रुपये है. यदि LSG इन्हीं खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो ये प्लेयर कुल 51 करोड़ रुपये में रिटेन किए जाएंगे. ऐसे में लखनऊ मेगा ऑक्शन में 69 करोड़ रुपये लेकर उतर सकती है.

लखनऊ की टीम का गठन आईपीएल 2022 में हुआ था. उसके बाद केएल राहुल ने अपनी कप्तानी में लगातार 2 बार इस टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था, लेकिन आईपीएल 2024 में यह टीम सातवें स्थान पर रही थी. अब निकोलस पूरन को टीम की कप्तानी मिलने की अटकलें हैं, जिन्होंने पिछले सीजन 14 मैचों में 499 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

CSK, RCB, गुजरात टाइटंस से राजस्थान रॉयल्स तक... IPL टीमों के बीच इस खिलाड़ी की जबरदस्त डिमांड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget