एक्सप्लोरर

KKR के बल्लेबाज कर रहे थे खुलेआम बेईमानी! BCCI ने चोरी पकड़ सुनाई ये सजा; जानें पूरा माजरा

Bat Size in IPL 2025: आईपीएल 2025 के दौरान खिलाड़ियों के बैट की निरंतर जांच हो रही है. अब KKR के बल्लेबाजों को तय लिमिट से ज्यादा बड़े बैट के साथ पकड़ा गया.

BCCI Bat Size Rule in IPL 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 के लिए नए नियम बनाए हैं. नए नियमों के तहत बैट की चौड़ाई 10.79 सेंटीमीटर, बल्ले की मोटाई 6.7 सेंटीमीटर और बैट की लंबाई 96.4 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए. इंडियन प्रीमियर लीग में पहले भी बल्लों की जांच होती रही है, उसी तरह IPL 2025 में भी निरंतर बल्लेबाजों के बैट की जांच हो रही है. अब पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें सुनील नरेन और एनरिक नॉर्टजे को खुलेआम बेईमानी करते पकड़ा गया.

बीते मंगलवार खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स पर जीत के लिए 112 रन बनाने थे. KKR की पारी शुरू होने से पहले सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन के बैट की लंबाई-चौड़ाई तय लिमिट से अधिक पाई गई. सुनील नरेन के बैट की जांच रिजर्व अंपायर सैयद खालिद ने की. वेस्टइंडीज का यह ऑलराउंडर खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी के साथ खड़ा था, एक तरफ नरेन का बैट टेस्ट में पास नहीं हुआ, वहीं रघुवंशी को क्लीन चिट मिल गई थी.

सुनील नरेन को पारी की शुरुआत से पहले अपना बैट बदलने के लिए कहा गया. पंजाब के लिए अच्छी बात यह रही कि नरेन केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरी ओर कोलकाता के ही एनरिक नॉर्टजे को भी तय लिमिट से बड़े बैट के साथ पकड़ा गया. KKR की टीम ने 95 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए थे, ऐसे में नॉर्टजे 16वें ओवर में बैटिंग करने आए, उनसे भी बैट को रिप्लेस करने के लिए कहा गया था.

बुरी तरह हारी कोलकाता

पंजाब किंग्स की पूरी टीम पहले खेलते हुए 111 रनों पर ढेर हो गई थी. छोटे टारगेट का पीछा करने आई कोलकाता की बैटिंग यूनिट के पसीने छूट गए थे. कोलकाता की हालत इतनी बुरी रही कि टीम में खूंखार बल्लेबाज होते हुए भी पूरी टीम 100 रन भी नहीं बना पाई. KKR 95 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.

यह भी पढ़ें:

Mayank Yadav Injury: मयंक यादव का रिटर्न पक्का! इस तारीख को होगा धमाकेदार कमबैक; फिटनेस पर ताजा अपडेट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO एल्बर्स , आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO, आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड

वीडियोज

सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News
UP Sir Update: घुसपैठियों के खिलाफ देश में पहली बार इतना बड़ा एक्शन! | SIR Controversy
Sandeep Chaudhary: विपक्ष को बिहार वाला भय...3 करोड़ वोट कटना तय? | SIR | Gyanesh Kumar
Hanumangarh Farmers Protest: देश का किसान इतना क्रोधित क्यों है? | Bharat ki Baat With Pratima

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO एल्बर्स , आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO, आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी फिल्म
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget