एक्सप्लोरर

IPL Records: बैटिंग एवरेज के मामले में केएल राहुल सबसे आगे, टॉप-5 में शामिल हैं ये खिलाड़ी

KL Rahul: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में केएल राहुल का बैटिंग एवरेज सबसे ज्यादा है. उन्होंने IPL में 47.43 की औसत से रन बनाए हैं.

Highest Averages in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में केएल राहुल (KL Rahul) लखनऊ फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते नजर आएंगे. वे लखनऊ टीम की कमान भी संभालेंगे. लखनऊ ने केएल राहुल को अपने पाले में लाने के लिए 17 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. इतनी बड़ी राशि के साथ फिलहाल वे IPl के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हुए हैं. वे यूं ही IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी नहीं हैं, निरंतर बढ़िया प्रदर्शन इसके पीछे बड़ा कारण है.

दरअसल, IPl में सबसे ज्यादा बैटिंग एवरेज केएल राहुल का ही है. इनका बैटिंग एवरेज 47.43 का रहा है. केएल राहुल ने 94 मैचों की 85 पारियों में 16 बार नाबाद रहते हुए 3273 रन बनाए हैं. वे IPL में 2 शतक और 27 अर्धशतक जड़ चुके हैं. टॉप-5 बैटिंग एवरेज वाले IPL खिलाड़ियों में इनके बाद 2 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ियों का नंबर आता है. ये कौन-कौन हैं? यहां देखें..

No.2 ऋतुराज गायकवाड़: यह युवा बल्लेबाज केएल राहुल को जोरदार टक्कर दे रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस बल्लेबाज ने अब तक 22 मैचों की 22 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 839 रन बनाए हैं. इस दौरान इनका रन औसत 46.61 का रहा. वे IPL में एक शतक भी जड़ चुके हैं. 

IND vs WI ODI Series: भारत-वेस्टइंडीज वनडे मैचों में इन बल्लेबाजों का रहा है दबदबा, टॉप पर हैं विराट कोहली

No.3 हाशिम अमला: दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने IPL के महज 2 सीजन खेले हैं. अमला ने 16 मैच की 16 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 577 रन बनाए. IPL में इनका बल्लेबाजी औसत 44.38 रहा. अपने इस छोटे से IPL करियर में अमला ने 2 शतक भी जड़ी हैं. अमला का स्ट्राइक रेट भी 141.76 का रहा है.

No.4 इकबाल अब्दुल्ला: पहले सीजन से यह ऑलराउंडर IPL का हिस्सा रहा है. साल 2017 में आखिरी बार इन्होंने IPL मैच खेला. इकबाल ने 49 मैचों की 13 पारियों में 11 बार नाबाद रहते हुए 88 रन बनाए. यानी वे IPL में महज 2 बार आउट हुए. ऐसे में उनका बैटिंग एवरेज 44 रहा, जो उन्हें सबसे ज्यादा बैटिंग एवरेज वाली इस टॉप-5 की लिस्ट में शामिल करता है. 

IND vs SA Test Series: मोहम्मद शमी ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, कही ये बड़ी बात

No.5 डेविड वॉर्नर: ऑस्ट्रेलिया का यह विस्फोटक बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन औसत वाली इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर है. वॉर्नर ने 150 IPl मैचों की 150 पारियों में 19 बार नाबाद रहते हुए 5449 रन बनाए. इस दौरान उनका रन औसत 41.59 का रहा. वे IPL में 4 शतक जड़ चुके हैं. वॉर्नर का स्ट्राइक रेट भी 139.96 का रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget