एक्सप्लोरर

IPL 2025 Finale : आईपीएल फाइनल के तुरंत बाद नई लीग में खेलने लगा ये खिलाड़ी, मुंबई पहुंच किया ऐसा प्रदर्शन कि हुआ धमाल

IPL 2025 का फाइनल खत्म होने के कुछ घंटो के बाद पंजाब किंग्स के एक युवा खिलाड़ी ने मुंबई में टी20 मैच खेला. लीग में उतरते ही अपने पहले ओवर में इस खिलाड़ी ने विकेट लिया.

IPL 2025 Finale : आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून की रात को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर 18 साल बाद पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया. इस मुकाबले की समाप्ति के कुछ ही घंटों के बाद पंजाब किंग्स की टीम का एक युवा खिलाड़ी एक और टी20 लीग में खेलने उतर गया, जो मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेली जा रही थी. खास बात यह रही कि इस खिलाड़ी ने न सिर्फ मुंबई टी20 लीग में हिस्सा लिया बल्कि आते ही गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ही ओवर में विकेट भी हासिल किया.

फाइनल के तुरंत बाद मुंबई रवाना, बिना ब्रेक मैदान में उतरा ये खिलाड़ी

आईपीएल फाइनल मुकाबले में यह खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं था, लेकिन इस खिलाड़ी ने टीम के साथ ड्रेसिंग रुम शेयर करके एक अहम अनुभव जरूर हासिल किया. आईपीएल फाइनल के खत्म होने के बाद आराम न करके यह खिलाड़ी देर रात अहमदाबाद से मुंबई रवाना हुआ और 4 जून की सुबह करीब 5 बजे मुंबई पहुंचा. वहां से बिना कोई आराम किए सीधे डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंचकर मुंबई टी20 लीग 2025 में अपनी टीम के लिए खेलने उतर गया.

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि युवा ऑलराउंडर मुशीर खान हैं, जो इस लीग में एआरसीएस अंधेरी की ओर से खेल रहे हैं. मुशीर खान सोबो मुंबई फाल्कंस के खिलाफ मुकाबले में तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने उतरे,लेकिन उनके स्पेल का यह पहला ही ओवर था. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में अपनी टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाते हुए एक विकेट हासिल किया.

दो अलग लीग के बीच प्रदर्शन से दिखाई पेशेवर सोच

मुशीर खान की इस सक्रियता ने एक बार फिर उनकी खेल के प्रति गंभीरता और समर्पण को सामने लाया है. आईपीएल जैसे बड़े मंच के बाद तुरंत घरेलू क्रिकेट में वापसी कर प्रभावी प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन मुशीर ने यह कर दिखाया.

उनका यह प्रयास स्पष्ट संकेत देता है कि वह हर स्तर पर खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं. मुंबई टी20 लीग उनके जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए एक अहम मंच है, और मुशीर ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपनी छाप छोड़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget