एक्सप्लोरर

IPL 2025 Points Table: 23 मैचों के बाद ऐसा है पॉइंट्स टेबल का हाल, दिल्ली को हटाकर टॉप पर शुभमन गिल की टीम

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 के 23वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल काफी बदल गया है. साथ ही ऑरेंज कैप का लीडरबोर्ड भी बदल गया है.

IPL 2025 Points Table: IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल दिलचस्प रूप लेने लगी है, जहां पहले चार स्थानों पर ऐसी तीन टीम मौजूद हैं जिन्होंने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब नहीं जीता है. बीते बुधवार अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR Result) का मैच हुआ, जिसमें गुजरात ने 58 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. सीजन के 23वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में काफी बड़ा बदलाव हुआ है क्योंकि गुजरात-राजस्थान मैच के परिणाम के बाद पॉइंट्स टेबल का लीडर बदल गया है. साथ ही जानिए कि ऑरेंज कैप (IPL 2025 Orange Cap) और पर्पल कैप की दौड़ में कौन आगे चल रहा है?

गुजरात ने राजस्थान को हराया

गुजरात जायंट्स ने अपने घरेलू मैदान पर पहले खेलते हुए 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. साई सुदर्शन ने 82 रनों की पारी खेल महफिल लूटी थी, जिसने उन्हें ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल कर दिया है. दूसरी ओर राहुल तेवतिया ने भी 12 गेंद में 24 रन की पारी खेल समा बांधा था. जवाब में राजस्थान के लिए सभी 11 बल्लेबाजों ने बैटिंग की, लेकिन उनमें से सिर्फ 3 ही रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा छू पाए. संजू सैमसन ने 41 रन, रियान पराग ने 26 रन और शिमरोन हेटमायर ने 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन राजस्थान को जीत तक नहीं ले जा सके.

23 मैचों के बाद IPL 2025 Points Table

राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद गुजरात टाइटंस टेबल टॉपर बन गई है. गुजरात के अब 5 मैचों में चार जीत के बाद 8 अंक हो गए हैं और उसका नेट रन-रेट +1.413 का है. राजस्थान की बात करें तो वह पहले की तरह सातवें स्थान पर बरकरार है, उसके 4 अंक हैं लेकिन नेट रन-रेट घटकर -0.733 पर जा पहुंचा है. एक तरफ गुजरात पहले स्थान पर है, वहीं दिल्ली 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर विराजमान है. RCB तीसरे और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स चौथे नंबर पर मौजूद है.

ऑरेंज कैप का हाल

ऑरेंज कैप अब भी LSG के निकोलस पूरन के पास है, जो 5 मैचों में 288 रन बना चुके हैं. वहीं राजस्थान के खिलाफ 82 रन की पारी खेल साई सुदर्शन ने लंबी छलांग मारी है. 273 रनों के साथ सुदर्शन ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. लखनऊ के ही मिचेल मार्श तीसरे पायदान पर हैं. जोस बटलर और सूर्यकुमार यादव क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं.

  • निकोलस पूरन (LSG) - 288 रन
  • साई सुदर्शन (GT) - 273 रन
  • मिचेल मार्श (LSG) - 265 रन
  • जोस बटलर (GT) - 202 रन
  • सूर्यकुमार यादव (MI) - 199 रन

पर्पल कैप की जंग

पर्पल कैप पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद फिलहाल 11 विकेटों के साथ टॉप पर विराजमान है. गुजरात टाइटंस के साई किशोर और मोहम्मद सिराज दस-दस विकेट लेकर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. चेन्नई के एक और गेंदबाज खलील अहमद पर्पल कैप की दौड़ में चौथे नंबर पर हैं, वहीं हार्दिक पांड्या पांचवें स्थान पर हैं.

  • नूर अहमद (CSK) - 11 विकेट
  • साई किशोर (GT) - 10 विकेट
  • मोहम्मद सिराज (GT) - 10 विकेट
  • खलील अहमद (CSK) - 10 विकेट
  • हार्दिक पांड्या (MI) - 10 विकेट

यह भी पढ़ें:

GT vs RR: जो रोहित-विराट-सचिन नहीं कर सके, वो साई सुदर्शन ने कर दिखाया, IPL में ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget