एक्सप्लोरर

IPL 2025: 27 करोड़ का है सबसे महंगा बल्लेबाज, सबसे महंगे बॉलर-विकेटकीपर की सैलरी जान उड़ जाएंगे होश

IPL 2025: आईपीएल 2025 में कुल 6 खिलाड़ी ऐसे खेल रहे हैं, जिनकी तंख्वाह 20 करोड़ से भी अधिक है. यहां जानिए इस सीजन सबसे महंगा बल्लेबाज और गेंदबाज कौन है?

IPL 2025 Most Expensive Players: IPL 2025 कई मायनों में एक खास सीजन साबित हो रहा है. पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) के टॉप-4 में तीन टीम ऐसी हैं जो अब तक इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब नहीं जीत पाई हैं. इस बार खिलाड़ियों ने कमाई के बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. आईपीएल 2025 में 6 ऐसे खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिनकी तंख्वाह 20 करोड़ रुपये या उससे भी अधिक है. इस सीजन खेल रहे सबसे महंगे बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज और विकेटकीपर की सैलरी आपके होश उड़ा सकती है.

सबसे महंगा बल्लेबाज

IPL 2025 में सबसे महंगे बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं, जो लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं. उन्हें LSG ने मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. बताते चलें कि पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर भी हैं. महंगे बल्लेबाजों की फेहरिस्त में दूसरा नाम श्रेयस अय्यर का है, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था.

आईपीएल 2025 में खेल रहे सबसे महंगे विकेटकीपर भी ऋषभ पंत ही हैं. पंत चोट के कारण IPL 2024 में नहीं खेल पाए थे, लेकिन 2023 सीजन की तुलना में पंत की तंख्वाह इस साल 11 करोड़ रुपये बढ़ गई है. सबसे महंगे विकेटकीपरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन हैं, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि देकर रिटेन किया था. सबसे महंगे प्लेयर यानी ऋषभ पंत की बात करें तो उनका प्रदर्शन IPL 2025 में बहुत बेकार रहा है. इस सीजन अब तक 7 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 106 रन निकले हैं.

सबसे महंगा गेंदबाज

IPL 2025 में खेल रहा सबसे महंगा गेंदबाज कोई एक नहीं है. दरअसल कई सारे बॉलर्स को टीमों ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा या रिटेन किया था. अर्शदीप सिंह, पैट कमिंस, युजवेंद्र चहल, राशिद खान और जसप्रीत बुमराह को मौजूदा सीजन में खेलने के लिए 18 करोड़ रुपये मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Watch: सुरेश रैना का 18 करोड़ का आलीशन बंगला, देखें अंदर से कैसा दिखता है; सामने आया पूरे घर का वीडियो

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget