एक्सप्लोरर

RCB vs PBKS Final: कहीं विराट कोहली की पूजा, तो किसी ने भगवान से की बेंगलुरु के लिए प्रार्थना; IPL 2025 फाइनल से पहले वायरल हुए ये वीडियो

IPL 2025 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल से पहले दोनों टीमों के फैंस अपनी-अपनी टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

RCB vs PBKS Final: आज IPL 2025 का खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला ये मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों के फैंस अपनी-अपनी टीमों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. कहीं विराट कोहली की आरती की जा रही है तो कहीं उनकी फोटो रखकर मंदिर में भगवान से टीम की जीत की प्रार्थना हो रही है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, श्रेयस अय्यर का भी एक मीम जमकर वायरल हो रहा है.

आरसीबी की बात करें तो पहले सीजन से खेल रही ये टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन कभी भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. विराट कोहली भी पहले सीजन से इसी टीम का हिस्सा हैं. अन्य टीमों के फैंस अक्सर आरसीबी और विराट के फैंस को इसलिए चिढ़ाते हैं क्योंकि ये टीम आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है. अगर आज आरसीबी फिर ख़िताब से चूक गई तो इस टीम के फैंस का दिल टूट जाएगा. हालांकि मैच से पहले सभी उत्साहित हैं और भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिताब का सूखा खत्म हो जाए.

विराट कोहली और आरसीबी फैंस के वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह विराट कोहली की तस्वीर को भगवान के चरणों में रखकर आरसीबी की जीत के लिए प्रार्थना कर रहा है. वहीं एक अन्य वीडियो में कई सारे विराट और आरसीबी फैंस कोहली की आरती उतारते हुए नजर आ रहे हैं.

श्रेयस अय्यर का मीम वायरल

श्रेयस अय्यर ने पिछले साल केकेआर को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था, इस बार वह 11 साल बाद पंजाब किंग्स को फाइनल तक लेकर आ गए हैं. पंजाब किंग्स जीती तो उसका भी ये पहला खिताब होगा. इससे पहले पंजाब सिर्फ एक बार ही फाइनल तक पहुंची है. इस बीच श्रेयस का एक मीम जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

दरअसल केकेआर के सह-मालिक शाहरुख़ खान हैं, और पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा. दोनों ने 'वीर जारा' फिल्म में साथ काम किया था. अब फैंस बोल रहे हैं कि अय्यर ने वीर को तो खिताब दिला दिया, अब ज़ारा की बारी है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा

वीडियोज

Sansani:Crime News : पटना में एक और छात्रा की 'डेथ मिस्ट्री' ! | Crime News
दहेज मांगा तो चौराहे पर लगेगी फोटो! गांव वालों ने लालची दूल्हों को ऐसे सिखाया सबक
'शंकराचार्य' के स्नान पर राजनीति के पीछे का असली खेल क्या?
Bharat Ki Baat: Akhilesh-Rahul की जोड़ी का नया दांव, 27 में यूपी और 29 में दिल्ली फतह की तैयारी! | UP
Sandeep Chaudhary: SIR अभियान या टारगेटेड स्ट्राइक? वरिष्ठ पत्रकार का सटीक विश्लेषण |SIR Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
"लेकिन हमारे बॉस तो आप ही हैं" PM मोदी ने नितिन नबीन को बोला अपना बॉस तो सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
Embed widget