एक्सप्लोरर

IPL Playoff Scenario: CSK से हारकर प्लेऑफ से बाहर हुई KKR? इन 2 टीमों की हुई बल्ले-बल्ले, जानिए प्लेऑफ का गणित

IPL Playoff Scenario 2025: आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर उनका भी खेल बिगाड़ दिया.

IPL 2025 के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर उनका भी खेल बिगाड़ दिया. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही थी, उनके 5 विकेट मात्र 60 रनों पर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस (52) और शिवम दुबे (45) ने शानदार पारी खेलकर सीएसके को जीत दिलाई. 

डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों में 52 रन बनाए, इसमें उन्होंने 4 छक्के और इतने ही चौके जड़े. शिवम दुबे ने 40 गेंदों में 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. धोनी ने संभलकर खेला और 18 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे. 2 गेंद रहते लक्ष्य को हासिल कर सीएसके ने 2 विकेट से जीत दर्ज की. सीएसके प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो गई थी, लेकिन ये सम्मान की लड़ाई थो जो धोनी एंड टीम ने जीता.

KKR प्लेऑफ की दौड़ से बाहर?

नहीं, अभी आधिकारिक रूप से टीम बाहर नहीं हुई है लेकिन उसका प्लेऑफ में पहुंचना थोड़ा मुश्किल जरूर हो गया है. केकेआर की ये सीजन की छठी हार थी. 12 मैचों के बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली इस टीम के 11 अंक हैं, वह तालिका में छठे नंबर पर है. अब अगर वह अपने दोनों मैच जीते तो उसके अधिकतम 15 अंक हो सकते हैं, ऐसे में उसका प्लेऑफ में पहुंचना अब अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.

इन 2 टीमों को हुआ फायदा

अभी आधिकारिक रूप से कोई टीम प्लेऑफ में अपनी जगह कन्फर्म नहीं कर पाई है, हालाँकि कोलकाता नाइट राइडर्स की हार से लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स को फायदा हुआ है जो अभी अंक तालिका में क्रमश 7वें और 5वें नंबर पर है. दिल्ली ने 11 में से 6 मैच जीते हैं और वह अधिकतम 19 अंकों तक पहुंच सकती है. लखनऊ ने 11 में से 5 मैच जीते हैं और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली ये एलएसजी 16 अंकों तक पहुंच सकती है.

प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदार

गुजरात टाइटंस अभी अंक तालिका में सबसे ऊपर है, उसने 11 में से 8 मैच जीते हैं. आरसीबी ने भी 11 में से 8 मैच जीते हैं. दोनों के 16-16 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट गुजरात (0.793) का आरसीबी (0.482) से बेहतर है. दोनों को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए 1-1 जीत और चाहिए. 

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस क्रमश तीसरे और चौथे नंबर पर है. पंजाब ने 11 में से 7 और मुंबई ने 12 में से 7 मैच जीते हैं. पंजाब के 15 अंक हैं, उसके 3 मैच बचे हुए हैं जिनमें से उसे 2 मैच जीतने हैं. 1 जीत के साथ भी टीम अन्य टीमों के खराब प्रदर्शन से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. 

मुंबई इंडियंस के 2 मैच अभी बचे हुए हैं, उसे दोनों मैच जीतने होंगे. अगर एक मैच हारा तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. हार्दिक पांड्या एंड टीम के लिए अच्छी बात ये हैं कि उसका नेट रन रेट (1.156) सभी टीमों में सबसे बेहतर है.

IPL 2025 प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम कितने अंक चाहिए?

अभी 16 अंक वाली टीमें भी प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पा रही है, क्योंकि 4 टीमें और हैं जो यहां तक पहुंच सकती है जबकि 2 टीमें पहले ही इतने अंक हासिल कर चुकी है. इसलिए अभी 18 अंकों के साथ टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी. हालांकि 16 अंकों के साथ भी टीम अच्छे नेट रन रेट के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी अगर अन्य टीमों के नतीजे उसके पक्ष में आए.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 Start Date: आईपीएल 2026 के शेड्यूल पर बड़ा अपडेट, आज BCCI कब कर सकता है घोषणा, जानिए
IPL 2026 Start Date: आईपीएल 2026 के शेड्यूल पर बड़ा अपडेट, आज BCCI कब कर सकता है घोषणा, जानिए
Watch: हाथ में बल्ला, फिर अचानक पिच पर खड़े होकर डांस करने लगे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल
हाथ में बल्ला, फिर अचानक पिच पर खड़े होकर डांस करने लगे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल
अब IPL 2026 में लखनऊ को कोई नहीं रोक पाएगा? LSG के साथ आए श्री गणेश; नया अपडेट शुभ भी और विजयी भी
अब IPL 2026 में लखनऊ को कोई नहीं रोक पाएगा? LSG के साथ आए श्री गणेश; नया अपडेट शुभ भी और विजयी भी
IPL 2026 के शेड्यूल पर आ गया बहुत बड़ा अपडेट, BCCI लेने वाला है ये फैसला; पूरी दुनिया होगी हैरान
IPL 2026 के शेड्यूल पर आ गया बहुत बड़ा अपडेट, BCCI लेने वाला है ये फैसला; पूरी दुनिया होगी हैरान

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget