एक्सप्लोरर

कल वैभव आज आयुष म्हात्रे, CSK ने इस बच्चे को दिया डेब्यू का मौका; किस्मत से IPL 2025 में मिली थी एंट्री

Ayush Mhatre Profile: CSK ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में आयुष म्हात्रे को डेब्यू का मौका दिया है. आयुष की उम्र अभी 18 साल भी नहीं है.

CSK Ayush Mhatre IPL Debut: 19 अप्रैल का दिन, जब राजस्थान रॉयल्स ने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू को मौका दिया था. अब उसके एक दिन बाद ही चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे को IPL डेब्यू का मौका दिया है. आयुष म्हात्रे दायें हाथ से बैटिंग करते हैं और जरूरत पड़ने पर ऑफ-स्पिन बॉलिंग भी कर लेते हैं. आपको याद दिला दें कि आयुष को मेगा ऑक्शन में CSK ने 30 लाख रुपये में खरीदा था.

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. टॉस के समय CSK के कप्तान एमएस धोनी ने पुष्टि करके बताया कि राहुल त्रिपाठी को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है और उनकी जगह आयुष म्हात्रे को मौका दिया जाएगा. बता दें कि राहुल त्रिपाठी मौजूदा सीजन में 5 मैचों में सिर्फ 55 रन बना पाए थे. आमतौर पर चेन्नई सुपर किंग्स सीनियर खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल करती आई है, लेकिन इस सीजन उसने लगातार यह सिलसिला तोड़ना जारी रखा है.

कौन हैं आयुष म्हात्रे?

आयुष म्हात्रे का जन्म 16 जुलाई, 2007 के दिन हुआ था. उनके जन्म के कुछ दिन बाद ही एमएस धोनी ने 2007 में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी. अब आयुष उसी दिग्गज खिलाड़ी यानी एमएस धोनी की कप्तानी में खेलने जा रहे हैं. आयुष ने ईरानी कप 2024-25 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था. वो अब तक 9 फर्स्ट-क्लास मैचों में 31.50 के औसत से 504 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक भी निकले हैं.

उन्होंने सबसे ज्यादा कहर विजय हजारे ट्रॉफी में बरपाया. इस 50-ओवर डोमेस्टिक टूर्नामेंट की 7 पारियों में उन्होंने 65.42 के शानदार औसत से 458 रन बना डाले थे. इस टूर्नामेंट में उन्होंने नागालैंड के खिलाफ 181 रन की पारी खेली, जिससे वो लिस्ट-ए क्रिकेट के वैश्विक इतिहास में सबसे कम उम्र में 150+ रन की पारी खेलने वाले क्रिकेटर बन गए थे.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवर्टन, एमएस धोनी (कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना

यह भी पढ़ें:

PBKS VS RCB: विराट कोहली ने रचा इतिहास, बन गए IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज; इस दिग्गज को पछाड़ा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget