एक्सप्लोरर

IPL 2024: इस सीजन RCB उठाएगी ट्रॉफी? ये रहे तीन सबसे बड़े सबूत; 17 साल का अधूरा सपना होगा पूरा

IPL 2024: क्यों RCB आईपीएल 2024 की ट्रॉफी उठा सकती है. ये तीन सबूत आपको विश्वास दिला देंगे कि इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बन सकती है.

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2024 में कम बैकस्टोरी किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है. कहां एक समय पर RCB प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर थी और उसने लीग स्टेज के पहले 8 मैचों में केवल एक जीत दर्ज की थी. ऐसे में बेंगलुरु के फैंस सब उम्मीद खो बैठे थे, लेकिन टीम के खिलाड़ी हार मानने को तैयार नहीं थे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार लगातार 6 मैच जीतते हुए टॉप-4 में अपनी जगह पक्की की है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोमांचक मैच में 27 रन की जीत से RCB के खिलाड़ी भी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे. ऐसे में फैंस कयास लगाने लगे हैं कि 2024 में आरसीबी को चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक सकता. आइए जानते हैं किन कारणों से बेंगलुरु इस बाए चैंपियन बनने जा रही है.

जीत की लय से मिली है मानसिक बढ़त

पहले 8 मैचों में केवल एक जीत दर्ज करना और लीग स्टेज का अंत आते-आते 14 मैचों में 7 जीत होना एक अविश्वसनीय काम है. फाफ डु प्लेसिस की सेना के पास नॉकआउट स्टेज में जाने से पहले बहुत लाजवाब मोमेंटम है. चूंकि क्वालीफायर 1 में उसकी भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी, जो लगातार 5 मैचों में जीत दर्ज नहीं कर सकी है. ऐसे में कम से कम क्वालीफायर 1 में RCB की जीत की उम्मीद बहुत अधिक नजर आ रही है. वहीं खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति अच्छी हो तो क्वालीफायर 2 और फाइनल में कोई भी लक्ष्य टीम के लिए असंभव नहीं होगा.

RCB के बल्लेबाजी शानदार लय में

लीग चरण के पहले हाफ में विराट कोहली नियमित रूप से रन बना रहे थे. मगर फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन समेत कई धाकड़ खिलाड़ी फिसड्डी साबित हो रहे थे. मगर पिछले 6 मैचों की बात करें तो एक तरफ कोहली ने 65.8 की औसत से 329 रन बनाए हैं. वहीं डु प्लेसिस ने भी पिछली 6 पारियों में दो फिफ्टी लगाकर अच्छी लय प्राप्त की है. कप्तान डु प्लेसिस ने CSK के खिलाफ मैच में भी 54 रन की पारी खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी. उनके अलावा कैमरन ग्रीन और दिनेश कार्तिक भी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में RCB को मजबूती दे रहे हैं.

एमए चिदंबरम स्टेडियम में पिछले 4 मैच का रिकॉर्ड है शानदार

बता दें कि आईपीएल 2024 का फाइनल मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई के इस स्टेडियम में RCB के पिछले चार मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम तीन बार विजयी रही है. चिदंबरम स्टेडियम में पिछले 4 में से 3 मैच जीतना भी टीम के लिए एक पॉज़िटिव पॉइंट होगा. खैर फाइनल तक की राह तय करने के लिए बेंगलुरु को एलिमिनेटर और फिर क्वालीफायर 2 की कठिन चुनौती से पार पाना होगा.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: कोहली का '1% CHANCE' सिद्धांत बना RCB की सफलता का आधार, कमाल की वापसी कर प्लेऑफ में बनाई जगह

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget