एक्सप्लोरर

IPL 2024: कोहली का '1% Chance' सिद्धांत बना RCB की सफलता का आधार, कमाल की वापसी कर प्लेऑफ में बनाई जगह

RCB Qualify Playoff: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने 14वें मैच में 7वीं जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाई. टीम की इस जीत के पीछे कोहली की 1% चांस थ्योरी को वजह बताया जा रहा है.

Virat Kohli '1% Chance' Theory: जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लीग के शुरुआती 8 मैचों में 7 हार का सामना करना पड़ा, तब भी कोहली ने खुद पर और अपनी टीम पर भरोसा बनाए रखा. सब कुछ खत्म लग रहा था, लेकिन फिर रॉयल चैलेंजर्स ने कमाल कर दिया. अगले 6 मैचों में लगातार जीत हासिल कर टीम ने प्लेऑफ की रेस में वापसी कर ली. बेंगलुरु अपने बेहतर नेट रन रेट की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़ते हुए प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही.

इस शानदार वापसी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कोहली अपने 1% थ्योरी की बात कर रहे हैं. यह वही थ्योरी है जो अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सफलता का राज बन गई.

क्या है उस वीडियो में?
वीडियो में, विराट कोहली आरसीबी की महिला टीम से बात कर रहे हैं. वह उन्हें विश्वास की शक्ति के बारे में बता रहे हैं, भले ही सफलता की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत ही क्यों न हो. आईपीएल 2024 में भी RCB के टॉप 4 में आने की संभावनाएं कम ही थीं, लेकिन फाफ डू प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम ने कदम दर कदम इस 'असंभव' स्थिति को बदल डाला.

वीडियो में विराट कहते हैं- "एक प्रतिशत संभावना होती है, और कभी-कभी वही संभावना काफी होती है. लेकिन मायने ये रखता है कि आप उस एक प्रतिशत के बारे में क्या सोचते हैं? क्या आप अपना सब कुछ देने के लिए तैयार हैं, ताकि उस एक प्रतिशत को 10 प्रतिशत बनाया जा सके और फिर उस 10 को 30 प्रतिशत में बदल सकें. आखिरकार, इससे कुछ जादुई चीज निकल सकती है."

एलिमिनेटर में किसके खिलाफ खेलेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु?
22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच खेलेगी. इस मैच में जीतने वाली टीम 24 मई को क्वालीफायर 2 खेलेगी. जो चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2024: मई के महीने में बदली बेंगलुरु की किस्मत, राजस्थान का बिगड़ा खेल; एलिमिनेटर में होगी दोनों की भिड़ंत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget