एक्सप्लोरर

IPL 2024: शिवम दुबे ने गेंदबाजों की खड़ी कर दी खटिया, RCB के खिलाफ दिखाया कमाल

CSK vs RCB: शिवम दुबे ने चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाई. उनका रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है.

IPL 2024 CSK vs RCB: सीएसके ने आरसीबी को आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया. आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 173 रन बनाए. इसके जवाब में सीएसके ने 18.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. सीएसके के लिए शिवम दुबे ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए. शिवम ने सीएसके को चौका लगाकर जीत दिलाई. उनका आरसीबी के खिलाफ अब तक शानदार रिकॉर्ड रहा है. वे सीएसके के सिक्सर किंग भी हैं.

शिवम दुबे का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अभी तक 133 गेंदों का सामना किया है. इस दौरान 227 रन बनाए. दुबे ने आरसीबी के खिलाफ 16 चौके और 16 छक्के लगाए हैं. उन्होंने आईपीएल 2022 में आरसीबी के खिलाफ मुंबई में खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ बैटिंग की थी. दुबे ने 46 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 95 रन बनाए थे. वहीं 2023 में 52 रनों की पारी खेली थी. 

शिवम ने आईपीएल के पिछले सीजन में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे. उन्होंने 16 मैचों में 35 छक्के जड़े थे. इस दौरान 418 रन बनाए थे. सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उन पर काफी भरोसा करते हैं. इसी वजह से दुबे को पिछले सीजन में काफी खेलने का मौका मिला. अब वे इस सीजन के ओपनिंग मैच की प्लेइंग इलेवन में भी शामिल रहे.

गौरतलब है कि आरसीबी ने आईपीएल 2024 के पहले मैच में 6 विकेट के नुकसान के साथ 173 रन बनाए. सीएसके ने इसके जवाब में 4 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया. उसके लिए रचिन रवींद्र ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 15 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए. इस दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए. अजिंक्य रहाणे ने 27 रनों की अहम पारी खेली. सीएसके के लिए बॉलिंग में मुस्तफिजुर रहमान ने कमाल दिखाया. उन्होंने 4 ओवरों में 29 रन देकर 4 विकेट लिए. दीपक चाहर को एक सफलता हाथ लगी.

यह भी पढ़ें : CSK vs RCB: चेन्नई को 12 गेंदों में थी 10 रनों की जरूरत, फिर शिवम दुबे ने जो किया वह कमाल था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget