एक्सप्लोरर

CSK vs RCB: चेन्नई को 12 गेंदों में थी 10 रनों की जरूरत, फिर शिवम दुबे ने जो किया वह कमाल था

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में शिवम दुबे की अहम भूमिका रही. उन्होंने छक्का और चौका लगाकर जीत दिलायी.

IPL 2024 CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दिया. सीएसके ने इस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की. उसके लिए शिवम दुबे ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 19वें ओवर में छक्का और चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी. सीएसके को आखिरी 12 गेंदों में 10 रनों की जरूरत थी. शिवम ने इस मुकाबले में 28 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए. रवींद्र जडेजा ने नाबाद 25 रन बनाए.

दरअसल आरसीबी के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके के लिए शिवम नंबर 5 पर बैटिंग करने आए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 28 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए. दुबे की पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहे. वहीं दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा थे. उन्होंने 17 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए. जडेजा ने एक छक्का लगाया. 

19वें ओवर का रोमांच -

सीएसके को आखिरी 12 गेंदों में जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी. आरसीबी की ओर से 19वां ओवर अल्जारी जोसेफ करने आए. रवींद्र जडेजा के पास स्ट्राइक थी. उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लिया. इसके बाद शिवम दुबे को स्ट्राइक मिली. ओवर की दूसरी गेंद वाइड रही. इसके बाद अगली गेंद डॉट रही. दुबे ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया. अब सीएसको को जीत के लिए 4 रनों की जरूरत थी. उन्होंने चौथी गेंद पर चौका लगा दिया. इस तरह सीएसके ने मैच जीत लिया.

आईपीएल 2024 के पहले मैच में हारी आरसीबी -

आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के साथ 173 रन बनाए. इसके जवाब में सीएसके ने 18.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. उसके लिए रचिन रवींद्र ने 15 गेंदों में 37 रन बनाए. इस दौरान रचिन ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए. डेरिल मिशेल ने 22 रनों की पारी खेली. अजिंक्य रहाणे ने 27 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें : CSK के खिलाफ हार से बेहद दुखी हैं RCB के कप्तान, मैच के बाद बताया कहां हुई चूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget