एक्सप्लोरर

IPL 2024: यूएई में खेला जाएगा आईपीएल का दूसरा हिस्सा? लोकसभा चुनाव की वजह से लिया जा सकता है फैसला

IPL 2024 UAE: आईपीएल 2024 के पहले चरण का शेड्यूल जारी हो चुका है. लेकिन अब दूसरे चरण का आयोजन यूएई में किया जा सकता है.

IPL 2024 UAE: आईपीएल 2024 के शुरुआती चरण का शेड्यूल जारी हो चुका है. लेकिन इस सीजन के दूसरे हिस्से का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2024 का दूसरा हिस्सा यूएई में खेला जा सकता है. देश में लोकसभा चुनाव होने हैं. इस वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यह फैसला ले सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है. लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान किया जा सकता है.

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक खबर के मुताबिक आईपीएल 2024 का दूसरा हिस्सा यूएई में खेला जा सकता है. यह फैसला तभी लिया जाएगा जब मैच शेड्यूल और चुनाव की तारीख लगभग एक साथ ही पड़ेंगी. हालांकि आईपीएल के दूसरे हिस्से का अभी शेड्यूल नहीं आया है. वहीं लोकसभा चुनाव की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो सकता है. इसके बाद ही आईपीएल को लेकर फैसला लिया जाएगा. बीसीसीआई ने शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया है. बाकी मैच दुबई शिफ्ट किये जा सकते हैं.

2014 और 2020 में भी यूएई में खेले जा चुके हैं आईपीएल मैच - 

इससे पहले भी आईपीएल मैचों का यूएई में आयोजन हो चुका है. आईपीएल 2020 के मैच दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेले गए थे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से यह फैसला लिया था. वहीं 2014 में चुनाव की वजह से आईपीएल मैच यूएई में खेले गए थे. 2014 के सीजन का पहला मैच अबुधाबी में खेला गया था. इसके बाद शारजाह और दुबई में मैच खेले गए थे. 2014 सीजन के 20 मैच यूएई में आयोजित हुए थे. इसके बाद सभी मैच भारत में खेले गए.

आईपीएल 2024 के शुरुआती 21 मैचों का जारी हुआ है शेड्यूल -

आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला चेन्नई में आयोजित होगा. बीसीसीआई ने सीजन के शुरुआती 21 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है. इसमें चेन्नई के 4 मैच हैं. चेन्नई का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस से है. यह मैच 26 मार्च को खेला जाएगा. मौजूदा शेड्यूल के हिसाब से 21वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 7 अप्रैल को आयोजित होगा.

यह भी पढ़ें : IPL 2024: 'अबकी बार RCB...', आईपीएल से पहले दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, वजह बताने से किया इंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या का पंजाब किंग्स में जाना कंफर्म! MI से खेलेंगे अर्शदीप; ट्रेड डील पर आया अपडेट
हार्दिक पांड्या का पंजाब किंग्स में जाना कंफर्म! MI से खेलेंगे अर्शदीप; ट्रेड डील पर आया अपडेट
11 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, इन 2 विदेशी प्लेयर्स भी गिरेगी गाज?
11 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, इन 2 विदेशी प्लेयर्स भी गिरेगी गाज?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वोट चोरी नहीं, राहुल गांधी की कामचोरी है', BJP का कांग्रेस नेता पर तंज
'वोट चोरी नहीं, राहुल गांधी की कामचोरी है', BJP का कांग्रेस नेता पर तंज
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदौरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदौरिया का छलका दर्द
Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
Embed widget