एक्सप्लोरर

RCB vs CSK: थाला फैंस के दिल टूटे, बेंगलुरु ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, प्लेऑफ में किया क्वालीफाई

IPL 2024 RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के 68वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह हासिल कर ली.

IPL 2024 RCB vs CSK Match Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के 68वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह हासिल कर ली. बेंगलुरु प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बनी. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने चेन्नई को 27 रनों से शिकस्त दी. 

आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बोर्ड पर लगाए थे. इसके बाद बेंगलुरु को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए चेन्नई को 200 रनों तक रोकना था. यानी, आरसीबी को प्लेऑफ में जाने के लिए मुकाबला हर हाल में 18 रनों से जीतना था लेकिन टीम ने 27 रनों से जीत हासिल की. 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. टीम ने पारी की पहली ही गेंद पर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का विकेट गंवा दिया था. फिर टीम को दूसरा झटका भी जल्दी लग गया था. लेकिन, तीसरे विकेट के लिए रचिन रविंद्र और अजिंक्य रहाणे ने 66 (41 गेंद) रनों की साझेदारी की और टीम को स्थिरता प्रदान की, लेकिन इसके बाद टीम स्थिरता प्रदान नहीं कर सकी. हालांकि जडेजा और धोनी ने सातवें विकेट के लिए 61 (27 गेंद) रनों की साझेदारी कर टीम को दोबारा जीत के करीब ला दिया था, लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐसी रही चेन्नई सुपर किंग्स की पारी 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को पहला झटका पारी की पहली ही गेंद पर लगा, जब कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (00) को ग्लेन मैक्सवेल ने पवेलियन की राह दिखाई. फिर टीम ने दूसरा विकेट तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर डेरिल मिचेल (04) के रूप में गंवा दिया. इसके बाद रचिन रविंद्र और अजिंक्य रहाणे ने पारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए 66 (41 गेंद) रनों की साझेदारी. इस साझेदारी की अंत 10वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ, जब लॉकी फर्ग्यूसन ने अजिंक्य रहाणे को पवेलियन की राह दिखाई. रहाणे ने 22 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रनों की पारी खेली. 

फिर टीम का चौथा विकेट 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर रचिन रविंद्र के रूप में गिरा, जो रन आउट हुए. रचिन ने 37 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली. टीम चौथे विकेट से अभी उबर नहीं पाई थी कि 14वें ओवर की चौथी गेंद पर शिवम दुबे 15 गेंदों में सिर्फ 07 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस तरह चेन्नई ने 119 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए.

फिर 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल सेंटनर (03) आउट हो गए. इसके बाद रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी ने सातवें विकेट के लिए 61 (27 गेंद) रनों की साझेदारी की, जिससे टीम एक बार फिर जीत के बेहद करीब आ गई. लेकिन 20 ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी के विकेट से इस साझेदारी का अंत हुआ, जिसके साथ चेन्नई की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गईं. अंत में रवींद्र जडेजा 22 गेंदो में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. इस तरह आरसीबी ने सीएसके को हराकर प्लेऑफ में क्वालिफाई किया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 या 2, गेंदबाज एक ओवर में कितनी बाउंसर फेंक सकता है? जानें IPL में क्या है इसका नियम
1 या 2, गेंदबाज एक ओवर में कितनी बाउंसर फेंक सकता है? जानें IPL में क्या है इसका नियम
DC vs GT Live Highlights: गुजरात ने लास्ट दो गेंद में जीता हारा हुआ मैच, अंतिम लम्हों में 'हीरो' से 'विलेन' बने डेविड मिलर
गुजरात ने लास्ट दो गेंद में जीता हारा हुआ मैच, अंतिम लम्हों में 'हीरो' से 'विलेन' बने मिलर
DC vs GT Full Highlights: दो गेंद में चाहिए थे सिर्फ 2 रन, फिर भी हार गई दिल्ली, गुजरात ने जबड़े से छीनी जीत
दो गेंद में चाहिए थे सिर्फ 2 रन, फिर भी हार गई दिल्ली, गुजरात ने जबड़े से छीनी जीत
1st Innings Highlights: गुजरात ने दिल्ली को धोया, बना डाले 210 रन; बटलर-गिल-सुंदर ने मचाया कोहराम
गुजरात ने दिल्ली को धोया, बना डाले 210 रन; बटलर-गिल-सुंदर ने मचाया कोहराम

वीडियोज

Sansani: 40 दिन बाद... सुपरपावर का 'सुपर सरेंडर' ?| Iran-israel War | Middle East War | Trump
UP: Pilibhit में मां की जान बचाने के लिए अस्पताल में सांप लेकर पहुंचा बेटा, डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Chitra Tripathi: ट्रंप का सरेंडर या ईरान की कूटनीतिक फतह? | Iran US Israel War Ceasefire
Bharat Ki Baat: सीजफायर के बाद क्या थम जाएगी जंग ? | Iran US Israel War
Sandeep Chaudhary: Trump-ईरान दोस्ती या फिर कोई बड़ी साजिश? | Pakistan | US Iran War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धार्मिक परंपराओं पर सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन की सुनवाई पूरी, केंद्र ने कहा - 'SC के कुछ फैसलों से डॉ. अंबेडकर भी हैरान हो जाते'
धार्मिक परंपराओं पर सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन की सुनवाई पूरी, केंद्र ने कहा - 'SC के कुछ फैसलों से डॉ. अंबेडकर भी हैरान हो जाते'
निशांत कुमार या सम्राट चौधरी? बिहार के अगले CM के लिए तेजप्रताप यादव ने इन्हें किया सपोर्ट
निशांत कुमार या सम्राट चौधरी? बिहार के अगले CM के लिए तेजप्रताप यादव ने इन्हें किया सपोर्ट
1st Innings Highlights: गुजरात ने दिल्ली को धोया, बना डाले 210 रन; बटलर-गिल-सुंदर ने मचाया कोहराम
गुजरात ने दिल्ली को धोया, बना डाले 210 रन; बटलर-गिल-सुंदर ने मचाया कोहराम
Salman Khan Video: सलमान खान का एयरपोर्ट पर दिखा स्वैग, चश्मा लगाए डैशिंग अवतार वायरल
सलमान खान का एयरपोर्ट पर दिखा स्वैग, चश्मा लगाए डैशिंग अवतार वायरल
US Iran War LIVE: सीजफायर पर बातचीत के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे जेडी वेंस? ट्रंप ने ईरान के मसले पर क्या कहा
US Iran War LIVE: सीजफायर पर बातचीत के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे जेडी वेंस? ट्रंप ने ईरान के मसले पर क्या कहा
Explained: US-ईरान जंग खत्म लेकिन जख्म गहरे! कितने समय में फिर खड़े हो पाएंगे जंग में शामिल देश? एक्सपर्ट्स से जानें
US-ईरान जंग खत्म लेकिन जख्म गहरे! कितने समय में फिर खड़े हो पाएंगे जंग में शामिल देश?
पुराना फोन अब बनेगा घर का सिक्योरिटी गार्ड! ऐसे बनाएं फ्री CCTV कैमरा
पुराना फोन अब बनेगा घर का सिक्योरिटी गार्ड! ऐसे बनाएं फ्री CCTV कैमरा
लाल सोने से कम नहीं है ये वाला पपीता, 8 महीने में शुरू होगी कमाई, तगड़े प्रॉफिट के लिए ऐसे करें बुवाई
लाल सोने से कम नहीं है ये वाला पपीता, 8 महीने में शुरू होगी कमाई, तगड़े प्रॉफिट के लिए ऐसे करें बुवाई
Embed widget