एक्सप्लोरर

IPL 2024: लखनऊ ने मुंबई को हराकर प्वाइंट्स टेबल में किया बड़ा बदलाव, ऑरेंज कैप में केएल राहुल बढ़े आगे

IPL 2024 Points Table, Orange and Purple Cap: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2024 के 48वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा दिया. इस मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुआ, आइए जानते हैं.

IPL 2024 Points Table, Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 48वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया. लखनऊ के घरेलू मैदान पर खेले गए मुकाबले में मार्कस स्टोइनिस ने शानदार पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. स्टोइनिस ने 45 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब दिया गया. लखनऊ ने इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव किया. इसके अलावा केएल राहुल छोटी पारी खेलने के बावजूद भी ऑरेंज कैप की रेस में लिए आगे बढ़ गए. 

लखनऊ की टीम मुंबई को हराने के बाद प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. लखनऊ ने सीज़न की छठी जीत हासिल कर 12 प्वाइंट्स और +0.094 का नेट रनरेट हासिल कर लिया है. वहीं हारने वाली मुंबई इंडियंस 6 प्वाइंट्स और -0.272 के नेट रनरेट के साथ नौवें पायदान पर बनी हुई है. 

ऐसी हैं टेबल की टॉप-4 टीमें

टेबल की टॉप-4 टीमों की बात करें राजस्थान रॉयल्स अव्वल नंबर पर हैं. राजस्थान के पास 16 प्वाइंट्स मौजूद हैं. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 12-12 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. कोलकाता के पास +1.096 का नेट रनरेट मौजूद है. फिर चेन्नई सुपर किंग्स 10 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है. 

बाकी टीमों का ऐसा है हाल 

टॉप-4 के आगे बाकी टीमों को देखा जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स 10-10 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं. हैदराबाद के पास +0.075 और दिल्ली के पास -0.442 का नेट रनरेट मौजूद है. आगे बढ़ते हुए गुजरात टाइटंस 8 प्वाइंट्स के साथ सातवें पायदान पर नज़र आती है. फिर पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6-6 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर हैं. नेट रनरेट के चलते तीनों की पोज़ीशन में फर्क है. 

ऑरेंज कैप में केएल राहुल ने मज़बूत की दावेदारी

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल लगातार ऑरेंज कैप की रेस में बरकार हैं. उन्होंने 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. राहुल मौजूदा वक़्त में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. लखनऊ के कप्तान ने 10 पारियों में 40.60 की औसत और 142.96 के स्ट्राइक रेट से 406 रन स्कोर कर लिए हैं. इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 418 रनों के साथ तीसरे, चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 447 रनों के साथ दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के  पूर्व कप्तान विराट कोहली 500 रनों के साथ अव्वल नंबर पर हैं.

पर्पल कैप पर बुमराह का कब्ज़ा बरकरार 

मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह 14 विकेट के साथ पर्पल कैप अपने सिर पर सजाए हुए हैं. सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के मुस्तफिजुर रहमान और पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल 14-14 विकेट के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. 

 

ये भी पढ़ें....

T20 World Cup के लिए अफगान टीम का एलान, राशिद खान-मोहम्मद नबी समेत इन खिलाड़ियों को मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget