एक्सप्लोरर

IPL 2024 Playoffs: RCB की राह कठिन, चेन्नई-हैदराबाद की भी कोई गारंटी नहीं, देखें प्लेऑफ में सभी टीमों का समीकरण

IPL 2024 Playoffs: आईपीएल 2024 में जानिए कौन सी टीम प्लेऑफ में जाने के करीब हैं और किन टीमों के टॉप-4 में रहने की कोई गारंटी नहीं है. RCB और CSK की हालत अभी खस्ता नजर आ रही है.

IPL 2024 Playoffs: आईपीएल 2024 के लीग स्टेज में अब 15 से भी कम मुकाबले बाकी रह गए हैं. ऐसे में प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल मची हुई है. एक तरफ टॉप पर रहने की जंग है, तो कई टीमें टेबल में तीसरे और चौथे स्थान के लिए लड़ रही हैं. फिलहाल टॉप पर विराजमान कोलकाता नाइट राइडर्स से लेकर आखिरी स्थान पर मौजूद गुजरात टाइटंस भी अभी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है. तो आइए जानते हैं कि अभी प्लेऑफ में पहुंचने की किस टीम की कितनी संभावनाएं हैं.

KKR और RR की टॉप स्पॉट की जंग

राजस्थान रॉयल्स काफी समय से IPL 2024 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई थी. मगर अब बेहतर नेट रन-रेट के कारण कोलकाता पहले नंबर पर विराजमान है. इन दोनों टीमों के अभी 16 अंक हैं और दोनों ही टीम अभी 3-3 मैच और खेलेंगी. KKR और RR बाकी 3 मैचों में एक जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. मगर इन 3 बचे हुए मुकाबलों में से जो भी टीम अधिक जीत दर्ज करेगी, वही प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर फिनिश कर पाएगी.

CSK, SRH और LSG के बीच टक्कर

चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स. ये तीनों टीम अभी तक 11 मैच खेल चुकी हैं और तीनों ने ही 6 मौकों पर जीत हासिल की है. चेन्नई, हैदराबाद और लखनऊ अभी प्वाइंट्स टेबल में क्रमशः तीसरे, चौथे और 6ठे स्थान पर हैं. तीनों टीमों के अभी 12  अंक हैं. CSK, SRH और LSG के पास मौका है कि वो 18 अंकों तक पहुंच कर प्लेऑफ में जगह पक्की कर पाएं. बता दें कि LSG को अभी हैदराबाद से भी खेलना है और इस मैच का परिणाम इन तीन टीमों की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को स्पष्ट का  सकता है.

दिल्ली कैपिटल्स को नहीं मिलेगी कोई गारंटी

दिल्ली कैपिटल्स के अभी 12 मैचों में 12 अंक हैं, उसे अभी RCB और LSG से मैच खेलना है. अगर दिल्ली बाकी दोनों मैच जीत भी लेती है तो उसके 16 ही अंक हो पाएंगे. ऐसे में DC को प्लेऑफ में पहुंचने की गारंटी नहीं मिलेगी. अगर दिल्ली कैपिटल्स बाकी 2 मैच जीत भी जाती है तो उसे नेट रन-रेट को बेहतर करना होगा क्योंकि 16 अंक बटोरने पर भी टीम अगर-मगर के फेर में फंस सकती है.

RCB, पंजाब किंग्स और गुजरात के सामने मुश्किल

RCB, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस, इन तीनों टीमों ने अभी तक IPL 2024 में 11 मैच खेले हैं. इन टीमों ने केवल चार-चार जीत दर्ज की हैं, इसलिए उनके फिलहाल 8 अंक हैं. उनके अभी तीन-तीन मैच बाकी हैं. शेड्यूल पर नजर डाली जाए तो गुजरात टाइटंस 14 अंकों तक पहुंच सकती है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स में से कोई एक ही 14 अंकों का आंकड़ा छू सकती है क्योंकि अभी उनका आमना-सामना होना बाकी है. इस बीच अगर CSK को गुजरात टाइटंस पर जीत मिलती है, तो RCB, PBKS और GT. ये तीनों टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग पूरी तरह बाहर हो जाएंगी.

मुंबई की राह असंभव!

मुंबई इंडियंस ने 12 मैचों में 4 जीत के बाद 8 अंक हासिल किए हैं और टीम को प्वाइंट्स टेबल में 9वां स्थान प्राप्त है. मुंबई के केवल 2 मैच बाकी हैं और उन्हें जीतने पर MI के अंक 12 तक पहुंच सकते हैं. अगर चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस को हरा देती है तो मुंबई ऑफिशियल रूप से बाहर हो जाएगी. क्योंकि SRH और LSG अभी आमने-सामने आने वाले हैं, इसलिए उनमें से कोई एक टीम 14 अंकों तक जरूर पहुंच जाएगी.

यह भी पढ़ें:

RCB QUALIFICATION SCENARIO: हैदराबाद-लखनऊ में आज जो हारा वो..., CSK भी हारे, RCB के प्लेऑफ का ताजा समीकरण

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget