एक्सप्लोरर

RCB, चेन्नई, दिल्ली और गुजरात के लिए हर मैच है नॉकआउट, कमजोर दिल वाले न देखें प्लेऑफ का गणित

IPL 2024 Qualification Scenario: आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस रोमांचक बन गई है. जानिए CSK और RCB समेत अन्य टीम किस तरह प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं.

IPL 2024 Qualification Scenario: आईपीएल 2024 में 59 मैच पूरे हो चुके हैं और लीग स्टेज में केवल 11 मैच बाकी हैं. ऐसे में प्लेऑफ की रेस बहुत दिलचस्प बन रही है. ये हैरान कर देने वाला तथ्य है कि अभी तक 2 टीम एलिमिनेट हो चुकी हैं, लेकिन बाकी 8 टीमों में से किसी ने क्वालीफाई नहीं किया है. राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में जाने के बहुत करीब हैं, लेकिन अन्य टीमों के लिए परिस्थितियां हर एक मैच बीतने के साथ मुश्किल होती जा रही हैं. CSK से लेकर RCB और गुजरात टाइटंस के लिए भी अभी प्लेऑफ में जाने की उम्मीद खत्म नहीं हुई है.

KKR और RR को चाहिए केवल एक जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स, दोनों के अभी 16 अंक हैं. ये दोनों टीम ऐसी स्थिति में हैं कि बिना कोई मैच जीते भी प्लेऑफ में जा सकती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने नेट रन-रेट को बेहतर स्थिति में रखने की जरूरत है. मगर बाकी बचे 3 मैचों में एक जीत भी कोलकाता और राजस्थान की प्लेऑफ में जगह पक्की कर देगी.

SRH की राह हुई आसान

सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को बुरी तरह रौंदा था. SRH ने मात्र 58 गेंद में LSG के 166 रनों के लक्ष्य को 10 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था. इससे टीम का नेट रन-रेट उछल पर सातवें आसमान पर जा पहुंचा है. हैदराबाद के अभी 14 प्वाइंट्स हैं और टीम के 2 मैच बाकी हैं. हालांकि पैट कमिंस की कप्तानी में टीम एक जीत दर्ज कर भी टॉप-4 में बनी रह सकती है, लेकिन अगले 2 मैच में जीत गारंटी के साथ SRH को प्लेऑफ में पहुंचा देगी.

CSK, LSG और DC में है जोरदार टक्कर

चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स, तीनों टीमों के अभी 12 अंक हैं और लीग स्टेज में उनके दो-दो मैच बचे हैं. चेन्नई के प्लेऑफ में जाने की संभावनाएं इसलिए अधिक हैं क्योंकि इन तीनों टीमों में उनका नेट रन-रेट बहुत बेहतर है. यदि चेन्नई अगले दोनों मैच हार जाती है तो लखनऊ और दिल्ली के लिए मौका बन जाएगा. मगर चेन्नई 4 अलग-अलग टीमों के साथ 14 प्वाइंट्स के फेर में भी फंस सकती है. वहीं DC को टॉप-4 में जाना है तो उन्हें बाकी दोनों मैच जीतने होंगे और उम्मीद करनी होगी कि CSK अपने बाकी दोनों मैच हार जाए. फिलहाल LSG के प्लेऑफ में जाने कि उम्मीद सबसे कम दिखाई दे रही है. टीम अपने बाकी दोनों मैच भी जीतती है तो टॉप-4 में जाना उसके लिए मुश्किल है क्योंकि का नेट रन-रेट -0.769 पर जा चुका है.

RCB और गुजरात के लिए क्या हैं समीकरण?

रॉयल चैलेंजर्स और गुजरात टाइटंस ऐसी 2 टीमें हैं, जिनके ऊपर पिछले कई मैचों से प्लेऑफ से बाहर होने की तलवार लटकी हुई है. दोनों टीम किसी तरह इस दौड़ में बनी हुई हैं. बेंगलुरु और गुजरात, दोनों के अभी 10 अंक हैं और लीग स्टेज में उनके दो-दो मैच बाकी हैं. RCB और GT, यदि अपना अगला कोई भी मैच हारती हैं, तो वो तुरंत टॉप-4 में जाने की रेस से बाहर हो जाएंगी. दोनों टीमों को प्लेऑफ में जाना है तो अगले दोनों मैच जीतने होंगे और उम्मीद करनी होगी कि अन्य मैचों का परिणाम उन्हीं के पक्ष में आए.

यह भी पढ़ें:

वेस्टइंडीज और USA में खेला जाना है टी20 वर्ल्ड कप, जानें भारत में कितने बजे लाइव देख सकेंगे मैच

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget