एक्सप्लोरर

PBKS vs LSG Head To Head: क्या पंजाब को चुनौती पेश करेगी लखनऊ? जानिए अब तक किसका पलड़ा रहा भारी

PBKS vs LSG: आईपीएल 16 में आज पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी. आइए जानते हैं अब तक दोनों के बीच हेड टू हेड कैसा रहा है.

LSG vs PBKS: आईपीएल 2023 में आज (28 अप्रैल) को पंजाब किंग्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की चुनौती होगी. दोनों के बीच यह मुकाबला पंजाब के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. यह इस सीज़न दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है. इससे पहले पंजाब किंग्स ने लखनऊ को उनके घरेलू मैदान पर 2 विकेट से शिकस्त दी थी. वहीं अब तक IPL में दोनों के बीच कितने मुकाबले खेले जा चुके हैं और किस टीम से कितनी जीत अपने नाम की है, आइए जानते हैं. 

IPL में अब तक ऐसा है पंजाब बनाम लखनऊ हेड टू हेड

आईपीएल में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की टीमें कुल 2 बार ही आमने-सामने आई हैं, जिसमें दोनों ही टीमें ने 1-1 जीत अपने नाम की है. दोनों के बीच आईपीएल में पहला मुकाबला पिछले सीज़न यानी 2022 में खेला गया था, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स 20 रनों से विजयी रही थी. वह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था. 

वहीं इस सीज़न खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने 2 विकेट से बाज़ी मारी. यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. मैच में लखनऊ को लक्ष्य का पीछा करते हुए शिकस्त झेलनी पड़ी थी. 

इस मैच में कौन सी टीम मार सकती है बाज़ी?

इस मैच के लिहाज से देखा जाए तो दोनों ही टीमें काफी मज़बूत है. लखनऊ 4 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे, जबकि पंजाब किंग्स 4 जीत के छठे नंबर पर मौजूद है. दोनों के बीच पिछला मैच काफी करीबी रहा था. ऐसे में किसी एक टीम को जीत का दावेदार कहना मुश्किल हो सकता है. 

गौरतलब है कि लखनऊ ने टूर्नामेंट में अपना आखिरी मैच गुजरात के खिलाफ गंवाया था, जबकि पंजाब ने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज की थी. पंजाब ने मुंबई को 13 रनों से हराया था. 

 

ये भी पढ़ें...

PBKS vs LSG: घरेलू मैदान पर पंजाब से भिड़ेगी लखनऊ, ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget