एक्सप्लोरर

IPL 2023: दिल्ली की टीम से भी कर दिया गया था बाहर, अब केकेआर ने नितीश राणा को बना दिया है कप्तान, ऐसा है रिकॉर्ड

Indian Premier League: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरकार 27 मार्च को आगामी सीजन के लिए श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में नितीश राणा को टीम का नया कप्तान नियुक्त करने का एलान कर दिया.

Indian Premier League 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम ने श्रेयस अय्यर की जगह पर नितीश राणा को अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया है. बैक इंजरी की वजह से श्रेयस अय्यर का इस पूरी आईपीएल सीजन में खेलने की काफी कम उम्मीद जताई जा रही है और ऐसे में टीम को नए कप्तान का एलान करना था, जिसके लिए लंबे समय से फ्रेंचाइजी का हिस्सा नितीश राणा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

नितीश राणा के कप्तानी के रिकॉर्ड की अगर बात की जाए तो उन्होंने अभी तक घरेलू क्रिकेट में अपनी राज्य की टीम दिल्ली के लिए सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कप्तानी की है. जिसमें 12 मुकाबलों में से टीम को नितीश राणा की कप्तानी में 8 में जहां जीत हासिल हुई तो वहीं 4 में हार का भी सामना करना पड़ा.

साल 2018 के सीजन से कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा के पास काफी अनुभव भी हासिल है और टीम के बाकी खिलाड़ियों का भी समर्थन उन्हें पूरी तरह से मिलेगा. हालांकि पिछले सीजन में केकेआऱ टीम का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिला था जिसको लेकर नितीश राणा पर जरूर दबाव रहने वाला है. नितीश राणा ने अब तक 91 आईपीएल मुकाबलों में 27.96 के औसत से 2181 रन बनाए हैं, जिसमें 15 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं.

रणजी सीजन के दौरान दिल्ली की टीम से कर दिए गए थे बाहर

नितीश राणा को पिछले साल दिसंबर महीने में रणजी सीजन के दौरान दिल्ली की टीम से बाहर कर दिया गया था. दरअसल दिल्ली टीम मैनेजमेंट का मानना था कि राणा का ध्यान पूरी तरह से आईपीएल में खेलने पर है और ऐसे में रणजी टीम में उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget