एक्सप्लोरर

RR Vs GT: राजस्थान को एकतरफा मात देकर बेहद खुश नजर आए हार्दिक पांड्या, मैच के बाद दिया बड़ा बयान

Indian Premier League: गुजरात की तरफ से राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला. गुजरात ने इस मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया.

Indian Premier League 2023: गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की. इस जीत के साथ गुजरात ने प्लेऑफ की अपनी जगह को पक्का करने की तरफ भी कदम बढ़ा दिए हैं. राजस्थान ने इस मैच में गुजरात को 119 रनों का लक्ष्य दिया था. इसे गुजरात ने 1 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 13.5 ओवरों में हासिल करते हुए बड़ी जीत दर्ज की.

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस जीत के बाद बेहद खुश नजर आए. हार्दिक ने मैच के बाद जीत को लेकर कहा कि मैने राशिद को नूर के साथ गेंदबाजी संभालने की पूरी छूट दी हुई है. राशिद से बेहतर नूर को कोई नहीं समझ सकता. यहां तक कि मैं भी नहीं. मैं सिर्फ उन्हें कुछ सलाह दे सकता हूं. उनका आत्मविश्वास काफी अच्छा है और उन्हें पता है कि क्या चाहिए. मुझे लगता है रिद्धिमान साहा हमारे लिए सबसे अच्छे विकेटकीपर हैं. राशिद और नूर की गेंदों पर विकेटकीपिंग करना बिल्कुल भी आसान नहीं है.

हार्दिक ने आगे कहा कि हम काफी रिलेक्स हैं और आशीष नेहरा के साथ चर्चा हुई कि कब हमें किस तरह से खेलना है. मुझसे पिछले मैच में कुछ गलतियां हो गईं थी. आज मेरा आधा काम शुभमन ने पहले ही कर दिया था. मुझे अपनी गलतियों को कबूल करने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है.

गुजरात के लिए अब प्लेऑफ की राह हुई आसान

पिछले सीजन में खिताब को अपने नाम करने के बाद इस सीजन भी गुजरात की टीम से अब तक शानदार खेल देखने को मिला है. टीम की तरफ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी सभी विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन दिखा है. गुजरात ने अब 10 मैचों में से 7 में जीत हासिल करने के साथ प्लेऑफ में भी अपनी जगह को पक्का करने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं.

 

यह भी पढ़ें...

WTC Final: पंत, राहुल से बुमराह तक, लंबी है चोटिल खिलाड़ियों की फेहरिस्त, फाइनल से पहले टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget