एक्सप्लोरर

IPL 2022: युजवेंद्र चहल का छलका दर्द, बोले- रिटेन करने के लिए RCB ने मुझसे बात तक नहीं की

युजवेंद्र चहल इस बार IPL में राजस्थान रॉयल्स की स्क्वॉड में शामिल हैं. राजस्थान ने उन्हें IPL मेगा ऑक्शन में 6.5 करोड़ में खरीदा है.

युजवेंद्र चहल RCB के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने इस टीम के लिए 113 मैचों में 139 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका बॉलिंग एवरेज 22.03 और इकनॉमी रेट 7.58 रहा. इतने शानदार रिकॉर्ड के बावजूद RCB ने इस बार चहल को रिटेन नहीं किया था. अब चहल ने इस मामले में अपने मन की बात कही है. चहल ने कहा है कि अगर RCB उनसे रुकने के लिए कहती तो वह जरूर हां करते लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनसे इस बारे में कोई बात तक नहीं की.

'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत के दौरान चहल ने कहा, 'मैं RCB के साथ बेहद करीब से जुड़ा हुआ हूं. खासकर इस टीम के फैंस के साथ. मुझे RCB के लिए कई मैच खेलने का मौका मिला. मैं इस टीम के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं किसी और टीम के लिए खेलूंगा. लोग मुझसे सोशल मीडिया पर यह सवाल करते हैं कि आपने RCB से इतने पैसे क्यों मांगे? लेकिन सच तो यह है कि माइक हेसन (RCB के क्रिकेट निदेशक) ने मुझे बुलाया था और कहा था कि यूजी सुनो, हम तीन खिलाड़ियों को रिटेन कर रहे हैं (विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज)'

चहल कहते हैं, 'माइन ने मुझसे पूछा तक नहीं कि मैं रिटेन होना चाहता हूं या नहीं. उन्होंने यह भी नहीं कहा कि वे मुझे रिटेन करना चाहते हैं या नहीं. उन्होंने बस तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने की जानकारी दी और मुझे कहा गया कि आपको हम ऑक्शन में लेंगे. न मैंने उनसे पैसों की कुछ मांग की और न ही उन्होंने मुझे रिटेन करने के लिए कोई ऑफर दिया. लेकिन हां मैं हमेशा अपने बेगलुरु फैंस के प्रति ईमानदार रहूंगा. मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं.' इस दौरान चहल ने यह भी कहा कि अगर वह मुझसे रिटेन करने के बारे में पूछते तो मैं बिल्कुल हां कहता. RCB ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मुझे इस टीम से प्लेटफॉर्म मिला, प्यार और सपोर्ट भी खूब  मिला. मैं इस टीम से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ हूं.

युजवेंद्र चहल साल 2014 में RCB से जुड़े थे. उन्होंने इस टीम के लिए पूरे 8 सीजन खेले. इससे पहले चहल ने 2013 में मुंबई इंडियंस की ओर से भी एक मैच खेला था. वह साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स की स्क्वॉड में शामिल थे. हालांकि तब उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था.

यह भी पढ़ें..

IPL 2022 का पहला लाजवाब कैच, पोलार्ड ने लगाया था ताकतवर शॉट, टिम साइफर्ट ने हवा में उड़ते हुए लपकी गेंद

'छोड़ ना यार.. ये बुमराह-वुमराह क्या करेंगे' विराट कोहली ने 2014 में कहे थे ये शब्द: पार्थिव पटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget