एक्सप्लोरर

IPL 2022 Final: इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी सबकी नजरें, अकेले जिता सकते हैं खिताब

IPL 2022 के फाइनल में ये 5 खिलाड़ी अकेले ही अपने दम पर अपनी टीम को विनर बना सकते हैं. जानिए कौन हैं ये 5 खिलाड़ी..

IPL 2022 RR vs GT: IPL 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सामने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) होगी. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ क्वालीफायर-1 में राजस्थान रॉयल्स (RR) को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन राजस्थान रॉयल्स (RR) ने क्वालीफायर-2 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनर जोस बटलर (Jos Buttler) ने 60 बॉल पर नाबाद 106 रन बनाए थे.

फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (RR) के फैंस एक बार बटलर से बड़ी पारी के उम्मीद करेंगे. वहीं, गुजरात टाइटंस (GT) के बॉलर जोस बटलर (Jos Buttler) को जल्दी पवैलियन भेजने की कोशिश करेंगे. तो आइए नजर डालते हैं ऐसे 5 खिलाड़ियों पर जो अकेले दम पर अपनी टीम को फाइनल मैच जिता सकते हैं.

जोस बटलर
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इस सीजन बटलर अब तक 16 मैचों में 824 रन बना चुके हैं. इस दौरान जोस बटलर का स्ट्राइक रेट 151.47 जबकि औसत 58.86 रहा है. वहीं, इस सीजन बटलर 4 शतक लगा चुके हैं. फिलहाल, जोस बटलर के पास ऑरेंज कैप है.

राशिद खान
गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी राशिद खान (Rashid Khan) ने इस सीजन बैट और बॉल दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है. अगर बॉलिंग की बात करें तो राशिद खान (Rashid Khan) अब तक 15 मैचों में 18 विकेट ले चुके हैं. राशिद इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में 9वें नंबर पर है. वहीं, इस सीजन राशिद खान (Rashid Khan) का औसत 22.39 का रहा है. इसके अलावा उन्होंने बैट के साथ भी अच्छा प्रदर्शन किया है.

युजवेन्द्र चहल
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल (Yuzvendra Chahal) के लिए यह सीजन शानदार रहा है. पर्पल कैप (Purple Cap) की रेस में चहल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के वनेंदू हसरंगा (Vanendu Hasranga) के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर है. युजवेन्द्र चहल (Yuzvendra Chahal) इस सीजन अब तक 26 विकेट ले चुके हैं. साथ ही 1 मैच में वह 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. इस सीजन चहल की औसत 16.54 रही है. गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ फाइनल मैच में चहल विपक्षी टीम के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं.

डेविड मिलर
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के इस बल्लेबाज ने इस सीजन अपनी टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ क्वालीफायर-1 में डेविड मिलर (David Miller) ने प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) के आखिरी ओवर में लगातार 3 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. डेविड मिलर (David Miller) इस सीजन अब तक 15 मैचों में 449 रन बना चुके हैं. इस दौरान स्ट्राइक रेट 64.14 की रही है.

हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इस सीजन बतौर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं, कप्तान के तौर पर भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) लीग स्टेज में 20 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर रही. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस सीजन अब तक 14 मैचों में 453 रन बना चुके हैं. साथ ही इस दौरान पांड्या का औसत 453 रहा है. गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान ने इस सीजन अच्छी गेंदबाजी भी की है. गुजरात टाइटंस (GT) के फैंस अपने कप्तान से फाइनल मैच में बैट और बॉल दोनों से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे.

ये भी पढ़ें-

Rashid Khan On Gujarat Titans: राशिद खान ने बताया अपनी कामयाबी का राज, कहा- मुझे चाहिए था इस तरह का कॉन्फिडेंस

IPL 2022: इस खिलाड़ी ने विराट कोहली की तकनीक पर उठाए सवाल, कहा- यहां काम करने की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget