एक्सप्लोरर

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए गुड न्यूज, टीम से जुड़ा यह खतरनाक तेज गेंदबाज

Dhawal Kulkarni IPL 2022: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी की वापसी हुई है. आईपीएल 2022 में लगातार हार का सामना कर रही मुंबई बचे हुए मैचों में धवल को मौका दे सकती है.

Dhawal Kulkarni Mumbai Indians: अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से हताश मुंबई इंडियंस ने अनुभवी खिलाड़ी धवल कुलकर्णी को टीम में शामिल किया है और अगर वह ट्रेनिंग सत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो बचे हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के लिये उनके नाम पर विचार किया जा सकता है. आईपीएल सूत्रों के अनुसार 33 साल का बायें हाथ का तेज गेंदबाज टीम के ‘बायो-बबल’ से जुड़ गया है और वह जल्द ही ट्रेनिंग शुरू कर देगा .

कुलकर्णी पांच बार की चैम्पियन टीम के बुलाये जाने से पहले आधिकारिक प्रसारक की कमेंटरी टीम का हिस्सा थे. मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आठ मैचों में 229 रन गंवाये हैं और केवल पांच विकेट ही झटक सके हैं. अन्य तेज गेंदबाज भी इस सत्र में जूझ रहे हैं. बायें हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (पांच मैचों में 190 रन गंवाकर छह विकेट) और डेनियल सैम्स (पांच मैचों में 209 गंवाकर छह विकेट) भी सामान्य प्रदर्शन कर पाये हैं.

तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स (पांच मैचों में 190 रन लुटाकर छह विकेट) और बासिल थम्पी (पांच मैचों में 152 रन गंवाकर पांच विकेट) भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं. रिले मेरेडिथ को दो मैचों में इस्तेमाल किया गया लेकिन उन्होंने 65 रन लुटा दिये और केवल तीन विकेट झटके.

मुंबई रणजी ट्राफी टीम के नियमित खिलाड़ी कुलकर्णी को आईपीएल में खेलने का भी अनुभव है. 2008 में आईपीएल में पदार्पण करने के बाद वह 90 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 86 विकेट झटके. कुलकर्णी ज्यादातर राजस्थान रॉयल्स के लिये खेले हैं. वह मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के लिये भी कुछ मैच खेल चुके हैं. मुंबई इंडियंस की टीम लगातार आठ मैच गंवाकर पहले ही प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है.

यह भी पढ़ें : IPL 2022: सुनील नरेन के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले विदेश स्पिनर

IPL 2022 में धमाल मचा रहे इन 2 युवा गेंदबाजों की टीम इंडिया में होगी एंट्री! दक्षिण अफ्रीका सीरीज में मिल सकता है मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget