एक्सप्लोरर

IPL 2021: हरभजन सिंह ने कहा- ऐसा लग रहा था जैसे भारत के लिए अपना डेब्यू मैच खेल रहा हूं

हरभजन ने ये भी कहा कि, वो किसी के सामने कुछ साबित करने के लिए क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. बल्कि उन्हें ये खेल खेलकर खुशी मिलती है. भज्जी को साल की शुरुआत में मिनी ऑक्शन में केकेआर ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था. हरभजन आईपीएल में लगभग दो साल बाद वापसी कर रहे हैं.

टर्बनेटर के नाम से मशहूर अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए अपना पहला मैच खेला. हरभजन ने 699 बाद कोई मुकाबला खेला है. उन्होंने इस से पहले अपना आखिरी मैच सीएसके की ओर से आईपीएल के फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 मई 2019 को खेला था. मैच के बाद हरभजन ने कहा कि, "ऐसा लग रहा था जैसे मैं भारत के लिए अपना पहला मैच खेल रहा हूं. मैदान में वापसी कर के बेहद अच्छा महसूस हो रहा था. मैदान में खेलना और अपने साथियों के साथ खेल के मजे लेकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने जिंदगी भर इसी तरह से क्रिकेट खेली है."

मैच में केवल एक ओवर फेंकने वाले हरभजन ने कहा ये सब रणनीति के अनुसार हुआ. आगे के मैचों में मुझे लंबे स्पेल मिलने की उम्मीद है. उन्होंने बताया, "टीम जैसा चाहती हैं मैं उसी तरह खेलने वाला खिलाड़ी हूं, इस दौरान मुझे यदि कम ओवर फेंकने को मिलते है तो मुझे इसमें कोई एतराज नहीं है. हैदराबाद के खिलाफ मैंने केवल एक ही ओवर डाला. लेकिन आईपीएल एक बहुत लंबा चलने वाला टूर्नामेंट है, और मुझे आगे के मैचों में ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा."

साथ ही उन्होंने कहा, "मुझे सीधे हाथ के बल्लेबाजों को भी गेंदबाजी करना बेहद पसंद है. लेकिन आजकल रणनीतिक तौर पर क्रिकेट काफी बदल गया है. ऑफ स्पिनर सीधे हाथ के बल्लेबाजों को कम गेंदबाजी करते हैं और लेफ्ट आर्म स्पिनर बायें हाथ के बल्लेबाजों को कम से कम गेंदबाजी करते हैं. ये एक तरह की परंपरा बन गयी है."

योगा है फिटनेस का राज 

दिग्गज ऑफस्पिनर हरभजन ने साथ ही अपनी फिटनेस का राज बताते हुए कहा, "हम लोग अपनी फिटनेस के लिए योग को क्रेडिट नहीं देते, ये गलत है. योग हमें फिट रखने में बहुत ज्यादा मदद करता है. यदि आप रोजाना योग करते हैं तो आप और जवान दिखेंगे. ये आपकी मांसपेशियों को भी खोलने में मदद करता है. मेरे लिए योग बहुत जरुरी है फिर चाहे मैं क्रिकेट खेलूं या ना खेलूं. मैं ताउम्र इसे करता रहूंगा." साथ ही उन्होंने कहा "साथ ही मैं अपनी डाइट पर भी विशेष ध्यान देता हूं. आपका शरीर आपके खानपान के अनुसार ही ढलता है ना कि जिम में पसीना बहाने से." 

 
साथ ही हरभजन ने केकेआर के अपने साथी गेंदबाज कुलदीप यादव पर भी भरोसा जताए रखने की बात कही. उन्होंने कहा, "कुलदीप एक बहुत बड़े मैच विनर है. जब वो भारत के लिए खेल रहे थे तब उनसे किसी उनकी गेंदबाजी को लेकर किसी ने कुछ नहीं कहा. उनके अंदर जो श्रमता पहले थे वो अब भी हैं और समय के साथ ये और बेहतर हो गयीं हैं. कभी कभी ऐसा होता है कि आपको मेहनत के मुताबिक फल नहीं मिलता और फिलहाल कुलदीप भी इसी दौर से गुज़र रहे हैं."
 
साथ ही उन्होंने कहा, "जितना मैं कुलदीप को जानता हूं, वो एक बहुत ही मेहनती खिलाड़ी है और मुझे पूरी उम्मीद है कि वो जल्द ही वापसी करेगा. दुनिया के महान से महान गेंदबाज को इस दौर से गुजरना पड़ा है, जब आप अच्छी गेंदबाजी कर रहे होते हो लेकिन फिर आपके खाते में उतने विकेट नहीं आते. ये सब खेल का हिस्सा है."

यह भी पढ़ें 

IPL 2021: राजस्थान के गेंदबाज चेतन सकारिया ने लपका निकोलस पूरन का जबर्दस्त कैच, वीडियो हुआ वायरल

IPL 2021: कौन है सनराइजर्स हैदराबाद का हौसला अफजाई करने वाली ये लड़की, बन चुकी हैं इंटरनेट सेंसेशन, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget