एक्सप्लोरर

IPL 2021: दूसरे हाफ में धोनी दिखाएंगे बल्ले से कमाल, स्टार खिलाड़ी ने किया ऐसा दावा

IPL 2021: पहले हाफ में धोनी बल्ले से बुरी तरह से नाकाम नज़र आ रहे थे. धोनी ने 7 मैचों में सिर्फ 37 रन ही बनाए. लेकिन उनके साथी खिलाड़ी ने उस वजह को बयां किया है कि कैसे धोनी फॉर्म में वापसी करते हुए नज़र आ सकते हैं.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की दोबारा शुरुआत सितंबर में हो सकती है. चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने दूसरे हाफ में कप्तान धोनी को लेकर बड़ा दावा किया है. चाहर का कहना है कि सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में अपनी फॉर्म में लौट सकते हैं. 

पहले हाफ में सीएसके ने तो अच्छा प्रदर्शन किया, पर धोनी बल्ले से बिल्कुल आउट ऑफ टच नज़र आ रहे थे. धोनी ने आईपीएल 2021 के पहले हाफ में सात मैचों में केवल 37 रन ही बनाए थे. बायो बबल में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इस महीने की शुरूआत में आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.

इसलिए अच्छे फॉर्म में नहीं थे धोनी

चाहर का कहना है कि धोनी दूसरे हाफ तक परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल लेंगे. चाहर ने कहा, "एक बल्लेबाज एक ही तरीके से 15-20 सालों तक बल्लेबाजी नहीं कर सकता है. अगर किसी भी बल्लेबाज ने पहले नियमित तौर पर क्रिकेट नहीं खेला है तो फिर आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में आकर प्रदर्शन करना आसान नहीं होता है. उन्हें खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालने के लिए थोड़ा समय लगता है."

चाहर ने दूसरे हाफ में धोनी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मिलने का दावा किया है. तेज गेंदबाज ने कहा, " धोनी ने हमेशा फिनिशर का रोल निभाया है, लेकिन जब आप लगातार क्रिकेट ना खेल रहे हों तो फिर और काफी मुश्किल हो जाता है. यहां तक कि 2018 और 2019 के सीजन में भी धोनी भाई ने धीमी शुरूआत की थी लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ता गया वो लय में आते गए. इसलिए शायद आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में आपको धोनी का सर्वश्रेष्ठ देखने को मिले."

दीपक चाहर के लिए आईपीएल के 14वें सीजन का पहला हाफ काफी अच्छा रहा और उन्होंने सात मैचों में आठ विकेट लिए थे. दीपक चाहर को जुलाई में होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह मिलना पूरी तरह से तय है.

ENG Vs NZ: इंग्लैंड की टीम को लगा झटका, सीरीज से बाहर हुआ स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget