एक्सप्लोरर

IPL 2021: DC के कप्तान ऋषभ पंत का बड़ा बयान, इस साल आईपीएल ट्रॉफी जीतना हमारा पहला लक्ष्य

IPL 2021: ऋषभ पंत की अगुवाई में DC की टीम 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. पंत आईपीएल के दूसरे फेज में अपनी टीम के अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं.

IPL 2021: आईपीएल 2021 के दूसरे फेज की आज से यूएई में शुरुआत हो रही है. भारत में खेले गए पहले फेज के दौरान दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम शानदार फ़ॉर्म में नजर आई थी. टीम ने पहले फेज के दौरान कुल आठ मैच खेले थे जिनमें से छह मैचों में उसने जीत हासिल की थी. पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली की टीम इस समय 12 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है. टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल के दूसरे फेज में अपनी टीम के अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा है कि, टीम का पहला लक्ष्य इस साल आईपीएल ट्रॉफी जीतना है, लेकिन हम पहले अपनी प्रोसेस पर फोकस करना चाहेंगे.

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हेंडल पर ऋषभ पंत का ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो में पंत ने यूएई में दूसरे फेज में भी टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा, "हमारा असल लक्ष्य इस साल आईपीएल ट्रॉफी जीतना है. लेकिन जैसा कि मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि हमारी कोशिश इस प्रोसेस पर अपना फोकस रखने की है. मुझे उम्मीद है कि हमनें आईपीएल के पहले फेज में जैसा खेल दिखाया था, वो हम यहां भी जारी रखेंगे और इस बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाने में सफल रहेंगे."

बता दें कि, कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस दूसरे फेज का अपना पहला मुकाबला खेलेगी.

क्वॉरंटीन के दौरान के समय को लेकर पंत ने कही ये बात  

इंग्लैंड से लौटने के बाद टीम इंडिया के अन्य सदस्यों की तरह ऋषभ पंत को भी छह दिनों के लिए क्वॉरंटीन होना पड़ा. आईपीएल के प्रोटोकॉल के तहत ये अनिवार्य है. क्वॉरंटीन के समय के बारे में पंत ने कहा, "क्वॉरंटीन में मैं ज्यादातर समय बालकनी के बाहर बैठकर वक्त निकाल रहा था." 

साथ ही उन्होंने कहा, "क्वॉरंटीन से बाहर आकर काफी अच्छा लग रहा है. आपको पता है आजकल क्वॉरंटीन में समय बिताना कितना मुश्किल है. बाहर आकर एक बार फिर लोगों को देखकर अच्छा लग रहा है. साथी खिलाड़ियों के साथ मिलकर अच्छा लग रहा है. यहां पहले दिन ट्रेनिंग सेशन के दौरान बहुत गर्मी थी. मैं कंडिशन से तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहा हूं. उम्मीद है अगले दो से तीन दिन में मैं बेहतर महसूस करुंगा."

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद पंत बनाए गए थे कप्तान  

आईपीएल 2021 के पहले फेज से पहले श्रेयस अय्यर कंधे की चोट के चलते टीम से बाहर हो गए थे. जिसके बाद उनकी जगह ऋषभ पंत को दिल्ली की टीम का कप्तान बनाया गया था. उनकी कप्तानी में भी टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट ने श्रेयस अय्यर की वापसी के बावजूद ऋषभ पंत को ही टीम का कप्तान बनाए रखने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें 

IPL 2021: आज से आईपीएल 14 का पार्ट-2 शुरू, MI की CSk से भिड़ंत, दुबई में शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा मैच

CSK vs MI: एमएस धोनी बनाम रोहित शर्मा, एक है चाणक्य तो दूसरा बीरबल, जानिए कौन है आईपीएल का बेहतर कप्तान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget