एक्सप्लोरर

IPL 2021: आज से आईपीएल 14 का पार्ट-2 शुरू, MI की CSk से भिड़ंत, दुबई में शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा मैच

IPL 2021: आज से यूएई में आईपीएल 14 का पार्ट-2 यानी दूसरा फेज शुरू होने जा रहा है. दूसरे फेज का ये रोमांच करीब करीब एक महीने तक चलेगा. आईपीएल 2021 का फाइनल मैच 15 अक्‍टूबर को खेला जाएगा. 

IPL 2021: आज से यूएई में आईपीएल 14 का पार्ट-2 यानी दूसरा फेज शुरू होने जा रहा है. शाम साढ़े सात बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के बीच इस मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. आईपीएल के दूसरे फेज का ये रोमांच करीब करीब एक महीने तक चलेगा. आईपीएल 2021 का फाइनल मैच 15 अक्‍टूबर को खेला जाएगा. 

इस से पहले भारत में आईपीएल 14 के पहले फेज के दौरान मुंबई और चेन्नई के बीच इस साल की पहली भिड़ंत हुई थी. इस मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई ने बाजी मारी थी. हालांकि चेन्नई का इस साल अब तक का ओवरऑल प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. कप्तान एमएस धोनी की अगुवाई में टीम ने पहले फेज में सात में से पांच मैचों में जीत हासिल की थी और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. वाहिं पांच बार की चैंपियन मुंबई ने सात मैचों में से चार में जीत हासिल की है और वो पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर मौजूद है. 

हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी 

आईपीएल में दोनों ही टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो इसमें मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है. अब तक दोनों ही टीमें आईपीएल में 31 बार आमने सामने आ चुकी हैं. इसमें से 19 मुकाबलों में मुंबई ने जीत हासिल की है जबकि 12 मैचों में बाजी चेन्नई के हाथ लगी है. 

मुंबई ने इसी स्टेडियम में जीता था आईपीएल 2020 का फाइनल 

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कई लीग और अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं. आईपीएल 2020 में भी इस मैदान पर कई मैच खेले गए थे जिनमें मुंबई और दिल्ली के बीच खेला गया टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भी शामिल था. 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने इस मैच में पांच विकेट से जीत हासिल कर लगातार दूसरे और अपने रिकॉर्ड पांचवें आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया था.   

कैसा होगा पिच का मिजाज  

यहां खेले गए पिछले मैचों के आंकड़ों पर गौर करें तो आम तौर पर दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच काफी स्लो रहती है. ऐसे में आज ये पिच स्पिनर्स के लिए मददगार हो सकती हैं. हालांकि पहला मैच होने के चलते शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए यहां खेलना आसान हो सकता है और तेजी से रन बनते देखने को मिल सकते हैं. आईपीएल 2020 में भी इस मैदान पर स्पिनर्स को कुल 94 विकेट मिले थे. शुरुआती ओवरों में पिच से तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. इस मैदान पर पहली पारी में औसत स्कोर 172 रन है.

कहां देख सकते हैं आज का मैच 

आज चेन्नई और मुंबई के बीच होने वाले इस मैच के लिए ब्रॉडकास्टिंग राइट्स स्टार इंडिया नेटवर्क के पास हैं. आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर इस मैच को देखने का आनंद उठा सकते हैं. खास बात ये है कि इस बार आप स्टार इंडिया के चैनलों पर आठ अलग अलग भाषाओं में इस मैच को देख सकते हैं. 

वहीं अगर आप सफर कर रहे है या आप ऐसी किसी जगह पर हैं जहां टीवी मौजूद नहीं है तो आप अपने मोबाइल पर डिज्‍नी हॉट स्‍टार की ऐप पर इस मैच को देख सकते हैं. इसके लिए आपको हॉट स्‍टार का सब्स्क्रिप्शन लेना होगा. 

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, मोईन अली, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर) रविंद्र जेडजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर और जोश हेजलवुड.

मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, क्रुणाल पांड्या, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget