एक्सप्लोरर

IPL 2021: चेन्नई सुपरकिंग्स ने शुरू की ट्रेनिंग, इस लुक में नजर आए एमएस धोनी और सुरेश रैना

आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत यूएई में 19 सितंबर से होगी. पहला मुकाबला दुबई में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा.

IPL 2021: आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के अधिकतर खिलाड़ी यूएई पहुंच चुके हैं. यूएई पहुंचने के बाद छह दिनों तक क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल के लिए दुबई में ट्रेनिंग शुरू कर दी है. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, दीपक चाहर और रॉबिन उथप्पा सहित टीम के अन्य सदस्य बीती 13 अगस्त को दुबई पहुंच गए थे. 

सीएसके ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें 
चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने टीम के अभ्यास सत्र की तस्वीरें शेयर की हैं, इसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना समेत कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. धोनी और रैना तस्वीरों में नई हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों धोनी की नई हेयरस्टाइल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत के साथ प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं.

मई में कोरोना की वजह से स्थगित हुआ था आईपीएल
आईपीएल 2021 को मई में कई खिलाड़ियों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्थगित कर दिया गया था। अब इसके दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से होगी, जहां दुबई में चेन्नई का सामना मुंबई इंडियंस के साथ होगा. आईपीएल के 13 मैच दुबई, 10 शारजाह और 8 मैच अबु धाबी में खेले जाएंगे. फिलहाल मुंबई की टीम क्वारंटीन में है और जल्द ही उसके खिलाड़ी भी प्रैक्टिस करते नजर आएंगे. 

खिलाड़ियों को कड़े प्रोटोकॉल्स का करना होगा पालन
कोरोना महामारी की वजह से आईपीएल के दौरान सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के सभी सदस्यों को कड़े कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन करना होगा. सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान बायोबबल में रहेंगे, ताकि आईपीएल में दोबारा कोरोना की वजह से कोई खलल न पड़े. बीसीसीआई ने इस बारे में पिछले दिनों एक एडवाइजरी भी जारी की थी. अगर सब कुछ ठीक रहा है, तो आईपीएल के दूसरे चरण में दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत मिल जाएगी. पिछले दिनों बीसीसीआई और अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने इसके संकेत दिए थे. 

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान के उपकप्तान रिजवान ने बायो बबल के खिलाफ उठाई आवाज, कहा- बढ़ रहा है मानसिक दबाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget