एक्सप्लोरर

IPL 2020: वार्नर ने अब भी नहीं छोड़ी उम्मीद, बताया कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2020: वार्नर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मिली हार से बेहद निराश हैं. लेकिन कप्तान ने उस समीकरण के बारे में बताया है जिससे हैदराबाद को प्लेऑफ में जगह मिल सकती है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से मात दी. इस हार के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है. लेकिन कप्तान डेविड वार्नर का मानना है कि उनकी टीम प्ले ऑफ का बेहद ही मुश्किल सफर तय कर सकती है.

वार्नर ने हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजों को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया. वार्नर ने कहा, ''मुझे पूरा विश्वास है कि टीम प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रहेगी. हमारे सामने अब तीन चुनौतीपूर्ण मैच हैं. एक यहां और दो शारजाह में. अगर हमें टूर्नामेंट जीतना है तो इन तीनों टीमों को हराना होगा और अगले तीन मैचों के लिये हम यही लक्ष्य लेकर चल रहे हैं.''

सनराइजर्स के 11 मैचों में केवल आठ अंक हैं. उसे अगले तीन मैच दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेलने हैं. उसे प्लेऑफ की संभावना बनाये रखने के लिये न सिर्फ इन तीनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी बल्कि बेहतर रन रेट भी हासिल करना होगा.

वार्नर ने कहा, ''जहां तक हमारी बल्लेबाजी का सवाल है तो यह बेहद निराशाजनक रही. हम अपनी भूमिका सही तरह से नहीं निभा पाये. हम बीच में आत्मुगध हो गये. हमने इस मैच को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत की तरह नहीं लिया.''

गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हैं कप्तान

वार्नर ने बताया कि बल्लेबाजों की पहले ही जीत मान लेने की सोच टीम पर भारी पड़ गई. उन्होंने कहा, ''हमारे बल्लेबाज यह सोचने लगे कि हम आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेंगे और गेंदबाज हम पर हावी हो गये. क्रिकेट में ऐसा होता है जब आप विरोधी टीम को जरा सा मौका देते हैं और वह जल्द से जल्द उसका पूरा फायदा उठाना चाहता है''

वार्नर ने हालांकि अपनी टीम के गेंदबाजों की जमकर तारीफ की. सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने पंजाब की टीम को 126 रन पर रोक दिया था. लेकिन 14 रन के भीतर सात विकेट गंवाने की वजह से हैदराबाद की टीम आखिरी ओवर्स में मैच हार गई.

IPL 2020: मुंबई इंडियंस के लिए परेशानी का सबब बनी कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस

IPL 2020: संदीप शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले छठे भारतीय तेज गेंदबाज बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

वीडियोज

Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Ekta Diwas Parade 2026: एकता नगर में निकलीं झांकियां | Sardar Patel | PM Modi
Mahadangal: विपक्ष का जनमहाभियोग, 'सत्ता' का प्रयोग! | Congress | BJP | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget